{"_id":"6a89de7c98553f7c850e9022","slug":"four-individuals-externed-from-the-district-two-expelled-from-the-territory-meerut-news-c-43-1-smrt1044-100988-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चार लोग जिला बदर, दो को सीमा से बाहर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चार लोग जिला बदर, दो को सीमा से बाहर किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर। एक साल पूर्व गांव ललियाना में दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग के मामले में चार आरोपियों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध करते हुए पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई की है। पुलिस ने शनिवार को गांव में मुनादी कराने के बाद आरोपियों को नोटिस थमाए हैं।
सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि ललियाना निवासी तस्वीर उर्फ दीवान, दानिश, शाहआलम और उजैर पिछले साल गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में आरोपी हैं। यह लोग गांव में भय का माहौल बनाए रहते हैं। इसके चलते लोग उनके खिलाफ तक नहीं बोल पाते तथा कोर्ट में गवाही देने तक नहीं जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने जांच कर उच्चाधिकारियों को उक्त आरोपियों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध कराने की संस्तुति की थी। प्रशासन की ओर से तस्वीर व दानिश को एडीएम प्रशासन विजय वर्धन तोमर ने चार-चार माह और शाहआलम व उजैर को तीन-तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया है। ललियाना में पुलिस ने मुनादी कराकर आरोपियों को नोटिस भी दिए हैं। सीओ ने बताया कि जिला बदर रहने के दौरान आरोपी न्यायिक कार्य से जिले के न्यायालयों में आ सकते हैं।