फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four died including grandmother's grandson from fever in three villages of Saharanpur district

सहारनपुर में नहीं थम रहा बुखार का कहर, दादी-पोता समेत चार की मौत, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 16 Oct 2019 10:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Oct 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
Four died including grandmother's grandson from fever in three villages of Saharanpur district
रुखसार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर जिले में बुखार का कहर थम नहीं रहा है। गांव हकीमपुरा में बुखार के चलते दादी और पोते की मौत हो गई। वहीं चकदेवली में एक महिला ने बुखार के चलते दम तोड़ दिया। इसके अलावा गांव सलीरी में भी बुखार से एक छात्रा की मौत हो गई। लगातार हो रही मौतों को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। 

विज्ञापन


बताया गया कि चकदेवली में अभी तक बुखार से करीब सात लोगों की मौत हो चुकी है। हकीमपुरा निवासी कलावती पत्नी रूपचंद और उनके 15 वर्षीय पोते अनिकेत को कई दिन से बुखार था। परिजनों ने दोनों को एक अस्पताल में भर्ती कराया हुआ था। परिजनों ने बताया कि दोनों को पेशाब के रास्ते खून आया, जिसके बाद हालत बिगड़ती चली गई। मंगलवार को दोनों ने दम तोड़ दिया। दादी-पोते की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


ग्रामीण रजनीश उजाला ने बताया कि गांव में गंदगी है, जिसकी वजह से मच्छर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गांव में 50 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बुखार से 16 लोगों की मौत के बाद पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री, सीएमओ को दिए सख्त निर्देश

उधर, गांव चकदेवली में भी मंगलवार को एक महिला ने बुखार के चलते दम तोड़ दिया। उन्हें जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। लगातार हो रही मौतों को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। 

वहीं चिलकाना क्षेत्र के गांव सलीरी में बुखार ने एक और छात्रा की जान ले ली। गांव सलीरी निवासी मुखत्यार की 20 वर्षीय पुत्री रुखसार को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने रुखसार को कस्बे के एक डॉक्टर के यहां दिखाया। बुखार से आराम ने मिलने पर परिजन रुखसार को बुधवार की सुबह सहारनपुर एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए। रास्ते में रुखसार को खून की उल्टी हुई और उसके नाक से खून आया। डॉक्टर ने रुखसार को देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। 

रुखसार के पिता मुखत्यार ने बताया कि रुखसार बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी और पढ़ाई में बहुत होशियार थी। परिजनों ने रुखसार को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। 

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। गांव में केवल एक ही सफाई कर्मचारी है, जिस कारण पूरे गांव की साफ सफाई नहीं हो पाती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव में सफाई की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed