{"_id":"5cd90948bdec22074a6ade27","slug":"four-died-in-in-meerut-after-a-truck-collided-into-tata-magic","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तेज रफ्तार ट्रक से टकराई टाटा मैजिक, चार की मौत, बरात से लौट रहे थे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तेज रफ्तार ट्रक से टकराई टाटा मैजिक, चार की मौत, बरात से लौट रहे थे यात्री
Mon, 13 May 2019 11:36 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 13 May 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में बारात से लौट रही एक टाटा मैजिक को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मैजिक सवार बराती बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चार लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में गढ़ रोड़ पर रविवार देर रात बरात से लौट रही एक टाटा मैजिक की एक तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मृतक मेरठ के हसनपुर निवासी हैं। सभी किठौर एक बरात से लौट रहे थे। इसी दौरान वे दुर्घटना का शिकार हो गए। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाएंगे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/