{"_id":"5ce56fb4bdec22078f24d2fd","slug":"four-crore-scam-caught-in-electricity-corporation-in-baghpat-at-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में पकड़ा गया 3.83 करोड़ का घोटाला, आरोपी लिपिक को लेकर खुलेंगे कई बड़े राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में पकड़ा गया 3.83 करोड़ का घोटाला, आरोपी लिपिक को लेकर खुलेंगे कई बड़े राज
Wed, 22 May 2019 09:21 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 22 May 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
बागपत में विद्युत निगम में पकड़े गए करोड़ों के घोटाले की जांच जारी है। आरोपी लिपिक के रिकॉर्ड खंगालने पर अब तक 3.83 करोड़ रुपये का घोटाला पकड़ा जा चुका है। टीम गहराई से जांच में जुटी हुई है। जांच में और भी घोटाला खुलने की आशंका है।
विज्ञापन
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य ने यमुना रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र के तत्कालीन लिपिक सुरेश कुमार, विद्युत उपकेंद्र बागपत के मुख्य खजांची राजीव कुमार गौड़, विद्युत उपकेंद्र बागपत के तत्कालीन उपखंड अधिकारी विकल्प महेश, तत्कालीन सहायक लेखाधिकारी ईशपाल, सहारनपुर जनपद के नुकुड़ में तैनात अधिशासी अभियंता राजबीर सिंह के खिलाफ 1.44 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ के एमडी ने पांचों आरोपियों को निलंबित किया। चार सदस्य टीम गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
वहीं एसई बागपत रामबीर सिंह ने भी सात सदस्य टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी लिपिक सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ से जांच के लिए गठित टीम आरोपी लिपिक की तैनाती से लेकर अब तक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है। टीम को अब तक 3.83 करोड़ रुपये का घोटाला मिल चुका है।
विज्ञापन
एक्सईएन राजीव कुमार आर्य ने बताया कि टीम गहराई से जांच करने में जुटी हुई है। आरोपी लिपिक का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। और भी घोटाला खुलने की संभावना है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/