फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four couples agreed to put aside their differences and live together again.

Meerut News: मनमुटाव भूल फिर साथ रहने के लिए सहमत हुए चार दंपति

Thu, 08 Oct 2026 07:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 08 Oct 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Four couples agreed to put aside their differences and live together again.
मवाना थाने में शुरु हुई काउंसलिग में सुनवाई करते सीओ व अधिवक्ता। (मवाना)
थाना परिसर में परिवार परामर्श केंद्र शुरू, काउंसिलिंग के बाद 15 में चार मामलों में बनी सहमति
विज्ञापन

सर्किल क्षेत्र से जुड़े विवाद की होगी सुनवाई
10 मामलों में आगे की डेट दी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मवाना थाना परिसर में बृहस्पतिवार से परिवार परामर्श केंद्र की शुरूआत हो गई। पहले दिन घरेलू विवाद से संबंधित 15 मामलों में सुनवाई हुई। दंपति और उनके पक्ष के लोगों को वार्ता के लिए बुलाया गया। इसके बाद चार दंपती अपने मनमुटाव भुलाकर फिर से एक दूसरे के साथ रहने के लिए रजामंद हो गए।
अभी तक मवाना क्षेत्र के घरेलू विवादों को मेरठ परिवार परामर्श केंद्र में सुना जाता था। ऐसे में लोगों को काफी दूर जाना पड़ता था। लोगों की सहूलियत देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के बाद मवाना थाना परिसर में बृहस्पतिवार से परिवार परामर्श केंद्र शुरू हुआ। इसमें मवाना सर्किल क्षेत्र के घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पति-पत्नी व परिवारों के बीच होने वाले आपसी विवादों और महिलाओं से संबंधित 15 शिकायतों को सुना गया।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि काउंसलर एडवोकेट मोहित कुमार और सर्किल में आने वाले मवाना, हस्तिनापुर, फलावदा और बहसूमा की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों ने दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर गहन वार्ता कराई गई। कुछ मामलों में दंपती के बीच मामूली बातों को लेकर विवाद था। एक दूसरे पर शक भी मनमुटाव की वजह थी। बातचीत के बाद चार विवादों में दंपती अपनी-अपनी गलती मानते हुए मनमुटाव दूर कर एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए। विवाद सुलझने के बाद दोनों पक्ष काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी 10 मामलों में सुनवाई के लिए अगली तिथि दी गई है। काउंसलर एडवोकेट मोहित कुमार ने बताया कि सर्किल मवाना व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी किसी भी पारिवारिक विवाद के समाधान हेतु बिना किसी संकोच के मवाना स्थित केंद्र में अपना प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। एसएसपी और सीओ के मार्गदर्शन में संचालित इस व्यवस्था से आम जनता को कोर्ट-कचहरी के मुकदमों से निजात मिलेगी साथ ही घर टूटने से भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed