{"_id":"6478fdd8a5ca06101c0c6649","slug":"four-caught-doing-illegal-felling-four-absconding-including-two-women-mawana-news-c-40-1-smrt1041-524-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अवैध कटान करते चार पकड़े, दो महिलाओं सहित चार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अवैध कटान करते चार पकड़े, दो महिलाओं सहित चार फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। पुलिस ने खलील चौक पर एक मकान में हो रहे अवैध कटान के मामले में छापा मारकर मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से भैंस का मांस एक क्विंटल तथा छुरे व इलेक्ट्रॉनिक कांटे बरामद हुए। जबकि दो महिलाओं सहित चार लोग मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने सिपाही पर चाकू से हमला किया, जिसमें वह बाल-बाल बचा।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि खलील चौक पर पशुओं का अवैध कटान हो रहा है। पुलिस टीम खलील चौक पर सोनू पुत्र शाबिर के मकान पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन काफी समय तक दरवाजा नहीं खुला। सख्ती से कहने अंदर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम को धमकी दी कि जिसे जान प्यारी न हो, वहीं अंदर आए। दरवाजा नहीं खोलने पर कांस्टेबल अमित कुमार व रुम्मन द्वारा शटर का ताला तोड़ा। दुकान के रास्ते कांस्टेबल अमित घर में घुसा।
घर में घुसते ही अंदर मौजूद लोगों ने कांस्टेबल अमित पर चाकू से वार किया। कांस्टेबल रुम्मन ने अमित को पीछे खींचकर बचाया। इसके बाद पूरी टीम घर के अंदर घुस गई तथा बल प्रयोग कर चार लोगों शाकिर निवासी गांव सठला, जियाउलहक निवासी नंगला कुंभा थाना जानी, जुनैद निवासी हीरालाल मवाना, गुलशन निवासी गांव सठला को गिरफ्तार किया। जबकि सोनू उर्फ शाह आलम, आसू पुत्र साबिर निवासी खलील चौक तथा दो महिलाएं नाम पता अज्ञात फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस टीम ने मौके से तीन छुरी, काटने के दो औजार, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक क्विंटल मांस, खाल, मौके से अवशेष कब्जे में लिए। मांस का नमूना जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पशु चिकित्साधिकारी इंद्र सिंह ने अवशेष देखकर बताया कि उक्त मांस भैंस का है। बरामद मांस व अवशेष को भैंसा रोड पर नगर पालिका कर्मचारियों के माध्यम से दबवा दिया। आरोपियों के खिलाफ दरोगा भीम प्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज की है।