फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four bighas of land of a widow was sold with fake documents

Meerut News: फर्जी कागजात से बेच दी विधवा की चार बीघा जमीन

Sat, 18 Jan 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Four bighas of land of a widow was sold with fake documents
सरधना। नगर में विधवा महिला की जमीन आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए बेच दी। आरोपियों ने महिला के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और दूसरी महिला को सामने खड़ा कर बैनामा करा दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर दो नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला बैरून सराय निवासी अकीला खानम पत्नी अजहर अली ने तहरीर में बताया कि कई वर्ष पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। पति ने कस्बे में कुछ जमीन उसके नाम से खरीद रखी थी। जिस पर तभी से काबिज थी। आरोप है कि कस्बे के मोहल्ला जोगियान निवासी अब्दुल रहमान पुत्र अमीर हसन ने ताहिरा नाम की महिला से बैनामा कराकर उसकी करीब चार बीघा जमीन बेच दी। आरोपी ने पीड़िता के उसके नाम से जालसाजी करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। उसे मामले की जानकारी हुई तो इसका विरोध किया। आरोपी ने पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नगर में इसी तरह के लोगों को तलाश करते हैं। इसमें पूरा गिरोह शामिल है। फर्जी दस्तावेज बनाने से लेकर गवाह तक आरोपियों का पूरा गिरोह फर्जीवाडे में शामिल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि जालसाजी करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले से लेकर गिरोह में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। साथ ही आरोपियों ने जो भी जमीन धोखाधड़ी से बेची है, उसकी भी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed