{"_id":"68965792a8ec784daf0de533","slug":"four-arrested-for-beating-man-calling-him-a-thief-meerut-news-c-29-1-smrt1037-151734-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर बताकर पिटाई करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर बताकर पिटाई करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। तीन दिन पहले शाहबुद्दीनपुर में चोर बताकर युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने दस युवकों को हिरासत में लिया। जिनमें से चार आरोपियों का चालान कर दिया गया। महिलाओंं ने युवकों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम का विरोध करते हुए हंगामा किया। आरोप था कि पुलिस निर्दोष युवकों को पकड़ रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर अभी और भी आरोपियों को चिह्नित कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर गांव में तीन दिन पहले एएनएम बबीता की हत्या कर दी गई थी। आनंदपुरी निवासी अभिषेक शर्मा अपने दो साथियों के साथ मौके पर जा रहा था। इस दौरान चोर बताते हुए वहां पहरा दे रहे युवकों ने अभिषेक से जमकर मारपीट की थी। उसने जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मारपीट की वीडियो भी वायरल हुई थी। शहर कोतवाली पुलिस ने वीडियो के आधार पर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार रात में शाहबुद्दीनपुर में दबिश दी। पुलिस ने दस युवकों को हिरासत में लिया। महिलाओं ने निर्दोष युवकों को पकड़ने का आरोप लगाते हुए विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने सोनू, आलोक, बिट्टू व मोहित का चालान कर दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि वीडियो से चिह्नित कर गिरफ्तारी की जाएगी।