फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Founder's Day celebrated at Kanohar Lal Girls College

Meerut News: कनोहर लाल गर्ल्स कॉलेज में संस्थापक दिवस मनाया

Thu, 16 Oct 2025 05:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
Founder's Day celebrated at Kanohar Lal Girls College
मेरठ। कनोहर लाल स्रातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को संस्थापक दिवस मनाया गया। शुभारंभ कनोहर लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि प्रबंध समिति अध्यक्ष दिनेश सिंघल, उपाध्यक्ष डॉ. एसके अग्रवाल, सचिव डॉ. सुधीर कुमार और संयुक्त सचिव प्रदीप सिंघल ने संस्थापक की सेवाओं को याद किया। त्रिशला देवी कनोहर लाल बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रश्मि अग्रवाल ने कहा कि यह संस्था बालिकाओं को सशक्त करने का नियमित प्रयास कर रही है। अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने सेठ कनोहर लाल के जीवन के संघर्ष व जीवन मूल्यों को सभी के साथ साझा किया। छात्राओं ने मां दुर्गा स्तुति की प्रस्तुति दी। पूर्व प्राचार्य डॉ. राका अग्रवाल, सेवानिवृत चमन लाल खुराना व सत्यबाला को सम्मानित किया गया। सचिव डॉ. सुधीर कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप और चीफ प्रॉक्टर प्रो. विनीता गुप्ता ने भी संस्थापक के सेवा कार्यों को याद किया। इस दौरान डीन डॉ. राखी त्यागी, निशा सिंह, अंशु बंसल सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन सिद्धि गुप्ता व डॉ. अर्चना प्रिय ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed