फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Founder of Adi Guru Shankaracharya Charitable Trust prevented from taking Agni Samadhi

Meerut News: आदि गुरु शंकराचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक को अग्नि समाधि लेने से रोका

Tue, 11 Mar 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Founder of Adi Guru Shankaracharya Charitable Trust prevented from taking Agni Samadhi
माछरा/मुंडाली। आदि गुरु शंकराचार्य तीर्थ स्थल नंगलामल की भूमि पर बने अवैध कब्रिस्तान के विरोध में आदि गुरु शंकराचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संत स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने सोमवार को अग्नि समाधि लेने की घोषणा कर रखी थी। तहसीलदार मेरठ, लेखपाल व कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। तहसीलदार ने कागजात देखने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद समाधि लेने की घोषणा टाल दी गई।
विज्ञापन

स्वामी की घोषणा को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को पुलिस के व्यापक बंदोबस्त किए थे। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार मेरठ संजय कुमार, लेखपाल सुरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी किठौर और एसओ मुंडाली भारी पुलिस बल के साथ स्वामी के समाधि स्थल पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने में स्वामी को काफी समझाया तथा उनसे ऐसा न करने का आग्रह किया। स्वामी ने शर्त रखी कि यदि उनकी मांग पर ठीक प्रकार मामले की जांच कर निस्तारण किया गया तो समाधि लेने की घोषणा को टाला जा सकता है। स्वामी ने तहसीलदार मेरठ के सामने उन दस्तावेज को पेश किया, जिनके आधार पर उक्त्त भूमि पर कब्रिस्तान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने स्वामी के तथ्यों पर सहमति जताते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। कहा कि यदि जांच में कोई दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद स्वामी ने अग्नि समाधि की घोषणा टाल दी। स्वामी ने सरकार से अपनी सुरक्षा की मांग की। इस अवसर पर ठाकुर सुमित राणा, श्रीओम तोमर, शैली शर्मा, देव तोमर, बॉबी शर्मा, कृष्ण तोमर, विनोद, तेजपाल सिंह आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed