फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Foundation day of Vedanta Ashram celebrated in Bijauli

Meerut News: बिजौली में वेदांत आश्रम का स्थापना दिवस मनाया

Sat, 18 Apr 2026 06:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Foundation day of Vedanta Ashram celebrated in Bijauli
गांव बिजौली में आश्रम के स्थापना दिवस पर रुद्राभिषेक करते महामंडलेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव बिजौली में स्थित वेदांत आश्रम का 18वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर में स्थापित पंचमुखी शिवलिंग का रुद्राभिषेक व यज्ञशाला में वैदिक यज्ञ द्वारा किया गया। आश्रम में संचालित गोशाला में गोवंश का पूजन कर भोग लगाया।


आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती ने कहा कि प्रत्येक साधक को अपने जीवन में तीन 'म' कार को कभी नहीं छोड़ना चाहिए इष्ट की मूर्ति, जप की माला और गुरु द्वारा प्रदत्त मंत्र। संसार का काम करते रहो भगवान का नाम लेते रहो। मन से ममता मरने पर ही त्याग करना संभव है। हम पाने में पराधीन है और देने में स्वतंत्र। जगत में जो देते हैं वही वापस आता है जैसे वस्तु, द्रव्य, अन्न, आश्रय, प्रेम और विश्वास आश्रम में चल रहे वेद विद्यालय के बटुकों ने स्वस्तिवाचन किया। भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी अभयानंद सरस्वती, अनुपम चैतन्य, वंश अवस्थी, वीरेंद्र अग्रवाल, अरविंद नागर, राजीव शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed