{"_id":"6ad0d1dcb03b7310f501389c","slug":"foundation-day-celebrated-at-navjeevan-kisan-mahavidyalaya-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113739-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नवजीवन किसान महाविद्यालय में मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नवजीवन किसान महाविद्यालय में मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन
नवजीवन किसान पीजी कॉलेज के स्थापना दिवस के मौके पर संबोधित करते राज्यमंत्री दिनेश खटीक। (मवाना)
- राज्यमंत्री ने राजा नैन सिंह की प्रतिमा अनावरण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नवजीवन किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 13वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने महाविद्यालय परिसर में राजा नैन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने शिक्षा को भगवान के मंदिर के समान बताया और क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का संकल्प लिया।
राज्यमंत्री ने महाविद्यालय की विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने बताया कि विधायक निधि से भवन निर्माण व विकास कार्यों के लिए 33 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के सहयोग से नए पाठ्यक्रमों की स्वीकृति भी मिली थी। समारोह की अध्यक्षता मास्टर टीकम सिंह ने की।
भामाशाहों और गणमान्य व्यक्तियों ने महाविद्यालय के विकास के लिए आर्थिक सहयोग दिया। ब्लॉक प्रमुख मवाना योगेश प्रधान और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य अतुल भड़ाना ने एक लाख रुपये की लागत से स्मार्ट पैनल लगवाने की घोषणा की। नारंगपुर किला परीक्षितगढ़ के प्रधान शाब्बे उर्फ शक्ति सिंह ने 51 हजार रुपये का चेक दिया। किला परीक्षितगढ़ के ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह ने एक लाख रुपये का योगदान किया।
विज्ञापन
हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने एक लाख एक हजार रुपये, विद्युत निगम के पूर्व एसडीओ महेंद्र सिंह नागर ने एक लाख रुपये, गांव रहमापुर निवासी ऋषिपाल सिंह ने 51 हजार रुपये, मास्टर टीकम सिंह ग्राम गुढ़म ने 31 हजार रुपये और सहकारी गन्ना समिति मवाना के अध्यक्ष विनोद भाटी ने यज्ञशाला निर्माण के लिए 21 हजार रुपये का योगदान दिया।
प्राचार्य सुमित कुमार नागर ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सर्व साधारण सभा के सदस्यों को जानकारी दी। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रबंध समिति की अध्यक्ष सीमा प्रधान, प्रबंधक करतार सिंह व अन्य उपस्थित रहे।