फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Found hard work, medhaas got respect

मेरठ के मेधावियों को मिला भविष्य ज्योति सम्मान, डीएम बोले-मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं

Sun, 26 May 2019 02:18 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 26 May 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Found hard work, medhaas got respect
सम्मान समारोह में स्टूडेंट्स को सम्मानित करते डीएम अनिल ढींगरा। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर सफलता हासिल करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। शनिवार को चौधरी चरण सिंह विवि के बृहस्पति भवन में अमर उजाला व आईएमएस गाजियाबाद की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में शहर के विभिन्न स्कूलों से आए मेधावियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।  मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनिल ढींगरा समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता। आज आप सभी युवाओं ने सफलता के जिस मुकाम को छुआ है उसके पीछे आप सभी की मेहनत, निष्ठा और समय प्रबंधन का योगदान है।
विज्ञापन


आईएमएस गाजियाबाद की निदेशिका डॉ. सपना राकेश ने छात्रों को बारहवीं के बाद अच्छे कॉलेज का चुनाव कैसे करें, कॉलेज चयन में ध्यान रखने योग्य जरुरी बातों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोस्तों, अभिभावकों या लोगों के दवाब में न आएं, अपनी क्षमता पहचानकर अपने कॅरियर का चयन करें। इस अवसर पर छात्रों संग उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आर्थिक कमजोरी नहीं बनी सफलता में बाधा
जिलाधिकारी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा आर्थिक कमजोरी सफलता में बाधा नहीं होती। धनाभाव मुश्किलें बढ़ा सकता है, लेकिन मेहनत का रास्ता नहीं रोक सकता। डीएम ने कहा कि कई छात्रवृत्तियां व योजनाएं हैं जो मेधावियों को आगे बढ़ने में सहयोग देती हैं। इन योजनाओं का सहयोग लेकर आप अपने लक्ष्य को पाने की ओर कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार हुआ ऐसा समारोह
 पहली बार ऐसा सम्मान समारोह हुआ है जहां 60 प्रतिशत से अधिक अंकों वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया है। -  सिमरन
सम्मान के साथ मिली कॅरियर काउंसलिंग
सम्मान समारोह में केवल सम्मान ही नहीं मिला बल्कि हमें कॅरियर काउंसलिंग का लाभ भी मिला है।  - दीपिका
सफलता पाने का रास्ता मिला
आत्मविश्वास के साथ सफलता पाने क ा रास्ता इस आयोजन में मिला है। कॅरियर के बारे में काफी जानकारी मिली है। - पूजा
आज काफी सीखने को मिला
बारहवीं के बाद क्या करना है यह सबसे बड़ा सवाल होता है, लेकिन आज काफी कुछ सीखने का मौका मिला है। - मुस्कान
कॉलेज चयन की सही जानकारी
अच्छा कॉलेज कैसे चुनें, कॉलेज सुनते वक्त किन बातों का ख्याल रखें यह सारी जानकारी आयोजन में मिली है।  - ज्ञानवी

आयोजन का मिलेगा लाभ
. विज्ञापनों और सुनी हुई बातों पर ध्यान दिए बिना अच्छे कॉलेज का चयन कैसे करें यह जानकारी इस आयोजन में मिली है। - चेतना
विषय चुनाव का पता चला
. कॉलेज की पढ़ाई पर हमारा कॅरियर टिका होता है। आगे विषय का चुनाव कैसे करना है इसकी अच्छी जानकारी मिली है। - खुशी अरोड़ा
प्रतिभा को मिलता है सम्मान
टॉपर को जब सम्मान मिले तो उसकी प्रतिभा को सम्मान मिलता है। हौसला बढ़ता है आज यह सम्मान लेकर अच्छा लगा।  -  प्रियांशी
मेहनत ही सफलता का रास्ता
क्षेत्र चाहे कोई भी हो लेकिन मेहनत हर क्षेत्र में करनी पड़ती है। मेहनत से ही सफलता का रास्ता मिलता है। - यशिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed