फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   found dead body in staff nurse hostal

मेरठ मेडिकल कॉलेज के स्टाफ नर्स हॉस्टल के बंद कमरे में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई पहचान

Fri, 17 Jan 2020 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
found dead body in staff nurse hostal
यह है मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स का हॉस्टल, यहीं एक कमरे में मिला है शव

मेरठ मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हॉस्टल के एक कमरे में बृहस्पतिवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। देररात तक शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हॉस्टल में 75 कमरे हैं। 25 कमरे खाली पड़े हैं। उनमें आजकल रंगाई पुताई व अन्य काम चल रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे बिजली उपकरण सही करने आए कर्मचारियों ने हॉस्टल वार्डन सुनीता को सूचना दी कि प्रथम तल के एक कमरे में युवक का शव पड़ा है।
विज्ञापन


जानकारी पर प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, नर्सिंग कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश राणा, प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान पहुंचे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। प्राचार्य ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 साल है। गंदे कपड़े और बाल बढ़े हुए हैं। शव कई दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण पता चल पाएगा। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह का कहना है कि शव की पहचान का प्रयास जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
स्टाफ नर्स हॉस्टल में शव मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राचार्य का कहना है कि हॉस्टल में गार्ड दिन में रहता है। रात के लिए गार्ड की व्यवस्था नहीं है। हो सकता है कि यह व्यक्ति कमरे में घुस गया और उसकी मौत हो गई। लेकिन सवाल यह है कि कमरा बाहर से बंद था।

वार्डन से मांगा स्पष्टीकरण
हॉस्टल वार्डन सुनीता गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा गया कि वह हॉस्टल का किस तरह से निरीक्षण करती हैं कि उन्हें घटना की जानकारी ही नहीं। प्राचार्य ने बताया कि यह सुरक्षा व्यवस्था का मामला है, जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed