फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forming groups and doing sewing, providing employment to more than 50 women

Meerut News: समूह बनाकर कर रहीं सिलाई, 50 से अधिक महिलाओं को दे रहीं रोजगार

Mon, 16 Dec 2024 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Forming groups and doing sewing, providing employment to more than 50 women
ग्राम ककराला में सिलाई का कार्य करती महिला समूह से जुडी महिलाएं
सहारनपुर। व्यक्ति ठान ले तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। इसे साबित कर दिखाया है ओमप्लेस सैनी ने। वह समूह बनाकर न सिर्फ स्वयं आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि 50 से अधिक महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं। साथ ही अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही हैं।
विज्ञापन

नकुड़ विकासखंड के गांव ककराला निवासी ओमप्लेस सैनी ने बताया कि वर्ष 1999 में शादी के समय मात्र कक्षा पांच तक पढ़ी थीं। शादी के बाद उन्होंने पति के सहयोग से न सिर्फ इतिहास और समाज शास्त्र विषय में स्नातकोत्तर किया, बल्कि पीसीएस की लिखित परीक्षा तक पास की। वर्ष 2016 में सरस्वती स्वयं सहायता महिला समूह का गठन किया। उन्होंने समूह की महिलाओं के साथ मिलकर सिलाई का काम शुरू किया।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने वर्ष 2019 में ऑर्डर पर डेढ़ लाख कपड़े के मास्क तैयार किए। इसके बाद उन्होंने नकुड़ क्षेत्र के कई सरकारी और अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं की ड्रेस तैयार करना शुरू की। काम बढ़ता देखकर उन्होंने अन्य महिलाओं को भी अपने साथ जोड़ा। उनके समूह ने हर घर झंडा अभियान के लिए चार हजार तिरंगे झंडे तैयार किए। इसके अलावा खादी की एक संस्था के लिए पांच हजार झंडे भी बनाए। अभी वह माता की चुनरी और श्रीराम लिखे झंडे तैयार कर रहीं हैं। सिलाई के कार्य से वह प्रतिमाह औसतन 20 से 25 हजार रुपये तक कमाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहीं हैं। इस कार्य में अपने साथ उन्होंने 50 से अधिक महिलाओं को जोड़ा हुआ है। बिजली आपूर्ति के लिए उन्होंने सोलर सिस्टम और सिलाई के लिए हाईटेक मशीनें भी लगा रखीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed