फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former Union Minister reached Piyush Gupta's residence, took information about the incident

Meerut News: पीयूष गुप्ता के आवास पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री, घटना के बारे में ली जानकारी

Thu, 10 Apr 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Former Union Minister reached Piyush Gupta's residence, took information about the incident
मेरठ---दौराला में भाजपा नेता पीयूष गुप्ता के आवास पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंडी डॉ संजीव बालिया - फोटो : संवाद
दौराला। भारत गैस एजेंसी लावड़ के संचालक एवं भाजपा नेता पीयूष गुप्ता के मकान पर रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी सूचना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान उनके घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

पीयूष गुप्ता ने बताया कि रविवार देर रात उनका भाई पंकज, उसकी पत्नी निशी गुप्ता, बेटी अक्षरा, बेटा अर्नव ऊपरी मंजिल पर सोए हुए थे, जबकि वह अपनी पत्नी प्राची गुप्ता, बेटे गर्वित के साथ नीचे बने कमरे में सोए हुए थे। बगल वाले कमरे में पिता अरविंद गुप्ता और माता सुशीला गुप्ता सोए हुए थे। देर रात पंकज को सांस लेने में दिक्कत हुई तो उनकी आंख खुल गई। पंकज कमरे से बाहर आए तो देखा कि घर के अंदर आग लगी हुई थी। पंकज का शोर सुनकर नीचे सो रहे अन्य परिजन जाग गए और किसी तरह घर से बाहर जान बचाकर निकले। हादसे में काफी नुकसान हुआ। बुधवार शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान पीयूष गुप्ता के यहां पहुंचे और जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि बड़ा हादसा है, भगवान का शुक्र है कि परिवार की जान बच गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, डायरेक्टर मदनपाल सिंह, चेयरमैन दौराला देवेंद्र चौधरी, मोहित चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद प्रधान, प्रदीप चिंदौडी, गुडडू दौराला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed