{"_id":"6a9c2b1476e45d924e0e72ec","slug":"former-teachers-honored-chemistry-laboratory-inaugurated-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113493-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पूर्व शिक्षकों का किया सम्मान, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पूर्व शिक्षकों का किया सम्मान, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। श्री शालिगराम शर्मा परिन्यास परिषद ट्रस्ट की ओर से शिक्षक दिवस एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर ट्रस्ट की तीनों शिक्षण संस्थाओं के पूर्व शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से विद्या एवं लेखाधिकारी विकास गौतम और सह जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश बाबू रहे।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज में नवनिर्मित रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन भी किया गया। समारोह में तीनों शिक्षण संस्थाओं के पूर्व शिक्षकों को माला पहनाकर, शाल और सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह नौटियाल, चरण सिंह, जनेश्वर दयाल, नंदकुमार, तेजवीर सिंह, रंजू नारंग, शकुंतला यादव और सुनील कुमार आदि शामिल रहे। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वर्तमान शिक्षकों को उपहार भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।
ट्रस्ट के मंत्री प्रदीप त्यागी ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता ट्रस्ट उपाध्यक्ष ईश्वर दयाल त्यागी और संचालन डिग्री कॉलेज के अध्यापक मेघराज सिंह ने किया। इस दौरान डिग्री कॉलेज के प्राचार्य मनोज गर्ग, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य विमलेश शर्मा, प्रबंध कमेटी के उपमंत्री उमेश त्यागी, पवन त्यागी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।