फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former soldier's land occupied

Meerut News: पूर्व सैनिक की जमीन पर किया कब्जा

Tue, 16 Dec 2025 06:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Former soldier's land occupied
सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों ने रखी सात समस्याएं, अफसरों ने दिया भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व सैनिक, शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों व उनके आश्रितों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान भूमि संबंधी, विवाद, पुलिस आदि से जुड़ी सात शिकायतें आई, जिन पर कार्रवाई के संबंधित विभागों को भेज दिया गया। इन शिकायतों में पूर्व सैनिक की पत्नी को पड़ोसी द्वारा प्रताड़ित करने, फर्जी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने, अवैध खनन का दो वर्ष से लंबित मामला, पूर्व सैनिक की कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने आदि मामले शामिल रहे। बैठक में शहीदों के नाम पर सड़कों के नामकरण से संबधित विषय पर भी कार्यवाही नहीं बढ़ने का मामला उठा। इस दौरान बताया कि इस मामले में लोक निर्माण विभाग की आख्या लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed