फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former MP and two sons accused of firing in land dispute

Meerut News: पूर्व सांसद और दोनों बेटों पर जमीन के विवाद में फायरिंग का आरोप

Sat, 15 Feb 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Former MP and two sons accused of firing in land dispute
मेरठ। पूर्व सांसद शाहिद अखलाक और उनके दोनों बेटों पर अल्लीपुर के जंगल में जमीन पर कब्जे के प्रयास और फायरिंग का आरोप लगा है। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से निकल लिए। पीड़ित ने लोहियानगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी नसरूद्दीन ने बताया कि पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का अल्लीपुर गांव के जंगल में मीट प्लांट है। इसके पास ही नसरूद्दीन की कृषि भूमि है। आरोप है कि 11 फरवरी को शाम चार बजे शाहिद अखलाक बेटे दानिश व साकिब के साथ मीट प्लांट के बाहर आए। सुरक्षा गार्ड भी उनके साथ था। सभी के पास लाइसेंसी और अवैध हथियार थे। आरोप है कि इन लोगों ने जमीन कब्जाने के मकसद से फायरिंग की। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। नसरूद्दीन का आरोप है कि शाहिद अखलाक की प्लांट फैक्टरी से निकलने वाले दूषित पानी से उनकी फसल बर्बाद हो जाती है। प्लांट के पीछे के गेट से कटान के लिए संरक्षित पशु अंदर ले जाए जाते हैं। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि नसरूद्दीन तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
दुष्कर्म के मामले में जेल गया था बेटा
पूर्व सांसद का बेटा दानिश होटल में छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में अगस्त 2023 में जेल जा चुका है। उस पर दिल्ली निवासी छात्रा को होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तब यह मामला काफी चर्चा में रहा था। इसके अलावा दूसरे बेटे साकिब का अवैध हथियारों के साथ वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed