फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former legislator Abdul Waheed Qureshi dies

पूर्व विधायक अब्दुल वहीद कुरैशी के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब

Sun, 04 Mar 2018 02:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 04 Mar 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
Former legislator Abdul Waheed Qureshi dies
जनाजे में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सरधना विधानसभा क्षेत्र से लोकदल के विधायक और वर्ष 1953 में पालिका के प्रथम चेयरमैन रहे हाजी अब्दुल वहीद कुरैशी (96) का शुक्रवार को इंतकाल हो गया। 

विज्ञापन


उन्होंने मेरठ के होप नर्सिंग होम में सुबह करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के करीबी रहे हाजी अब्दुल वहीद कुरैशी (बाबूजी) की मौत की खबर फैली तो लोगों का हुजूम उनके घर पर उमड़ पड़ा। उन्हें पूर्व मंत्री और विधायकों ने श्रद्धांजलि दी। शाम में जनाजे को कब्रिस्तान ले जाया गया। कब्रिस्तान में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व मंत्री कोकब हमीद व्हीलचेयर पर पहुंचे। पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व मंत्री डॉ. मेराज, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, हापुड़ विधायक धर्मपाल सिंह, भाजपा विधायक जितेन्द्र सतवाई, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक विनोद हरित, पूर्व एमएलसी जगत सिंह, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी, कांग्रेस नेता यूसुफ, नसीम कुरैशी, सलीम कुरैशी आदि राजनीतिक लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन


पढ़ें : BJP विधायक लोकेंद्र चौहान की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया
सरधना के पूर्व विधायक अब्दुल वहीद कुरैशी के निधन पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि 95 वर्षीय अब्दुल वहीद कुरैशी ने राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सफल पारी खेली। यही कारण रहा कि उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी धर्मों के लोग उनका सम्मान करते थे। अब्दुल वहीद पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के बड़े विश्वासपात्र थे। नरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे नेता हमारे बीच में हमेशा जिंदा रहेंगे। जिनको आदर्श मानकर युवा राजनीति में कदम बढ़ाएंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed