फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former female head murdered by breaking into the house in front of her daughter

Meerut News: बेटी के सामने घर में घुसकर पूर्व महिला प्रधान की हत्या

Thu, 09 Jan 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Former female head murdered by breaking into the house in front of her daughter

विज्ञापन
दो नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े नारायण गार्डन कॉलोनी में गोली मारकर और चाकू से गोदकर दिया वारदात को अंजाम
दामाद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, प्रॉपर्टी और डेढ़ करोड़ रुपये का बताया गया विवाद

माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
मेरठ/कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित नारायण गार्डन कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर नकाबपोश दो बदमाशों ने बेटी के सामने भोला गांव की पूर्व महिला प्रधान सुखबीरी (55) की गोली मारकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश स्पलेंडर बाइक से रोहटा रोड की तरफ फरार हो गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों नजर आ रहे हैं। मृतका के बेटे निशांत ने प्रॉपर्टी और डेढ़ करोड़ के विवाद में बहनोई समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानी थाना क्षेत्र के भोला गांव निवासी सोहनबीरी गांव में दो बार प्रधान रही थीं। परिवार में बेटा निशांत व बेटी निशा है। बड़े बेटे विक्रांत की तीन साल पूर्व मौत हो गई थी। निशा की शादी दस वर्ष पूर्व मोदीनगर के पतला गांव निवासी दीपक से हुई थी। शादी के एक साल बाद दोनों के जुड़वा बेटे युवराज व विराज हुए। निशा का एक साल से अपने पति दीपक से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। दीपक नोएडा में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, वह वहीं रहता है। निशा नारायण गार्डन कॉलोनी में रह रही है। तीन दिन पहले सोहनबीरी अपने पोते यश के साथ बेटी के घर आई थी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब सवा बजे निशा और बच्चे घर मेंं मौजूद थे। मुख्य गेट खुला था। इसी बीच बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। एक ने हेलमेट और दूसरे ने मुंह पर मफलर बांध रखा था। दोनों बदमाश घर में ऊपरी मंजिल पर गए। जहां उन्होंने बेटी और छोटे बच्चों के सामने ही सोहनबीरी को मार डाला। विरोध करने पर परिजनों को चाकू दिखाकर भयभीत किया। गंभीर अवस्था में परिजनों ने सोहनबीरी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
हत्या का कारण पारिवारिक और रुपये के लेनदेन का विवाद बताया गया है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। तीन टीमों को लगाया गया है। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed