फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Formed a gang with friends from the street, spread the network to Bollywood

Meerut News: गली मोहल्ले के दोस्तों संग बनाया गैंग, बॉलीवुड तक फैलाया नेटवर्क

Sun, 15 Dec 2024 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Formed a gang with friends from the street, spread the network to Bollywood
मेरठ। बिजनौर की गली मोहल्ले के अधिकांश कम पढ़े लिखे दोस्तों का गिरोह बनाकर मुख्यारोपी लवी पाल ने मुंबई के बॉलीवुड तक नेटवर्क फैला दिया। आरोपी छोटे कलाकारों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर दिल्ली एयरपोर्ट बुलाते और उन्हें अगवा कर दो से पांच लाख रुपये तक की फिरौती वसूल लेते थे। गिरोह में छह महीने पहले बीएएलएलबी शशांक चौधरी की एंट्री हुई तो बड़े कलाकारों को अगवा करने की लिस्ट तैयार कर ली गई।गिरोह ने अभिनेता अरुण बख्शी, राजेश पुरी, मुश्ताक, सुनील पाल को अगवा कर वसूली की। अगला नंबर अभिनेता शक्ति कपूर का था।
विज्ञापन

कॉमेडियन सुनील पाल की फिल्म ‘कॉफी विद अलोन’ में गिरोह का मास्टरमाइंड लवी पाल अपनी पत्नी गुड्डी के साथ मुंबई में गया था। लवी पाल के पिता जयपाल की 20 साल पहले मौत हो गई थी। मां और चाचा ने उसकी परवरिश की। वह बहुत शातिर है और बचपन से ऊंचे सपने देखकर लोगों को ठग लेता था। लवी पाल ने परिवार के लोगों को भी धोखा दिया। वर्ष 2016 में लवी पाल मुंबई में घूमने चला गया, जहां पर करीब दो-तीन महीने रुका। इस दौरान उसकी मुलाकात बाॅलीवुड के कई कलाकारों से हुई।
विज्ञापन

शुरुआत में लवी पाल के गैंग में आजिम, सबीउद्दीन, अर्जुन और एक रिश्तेदार था। 6 माह पूर्व जनकपुरी गाजियाबाद निवासी शशांक से लवी पाल की मुलाकात हुई। मेरठ व बिजनौर पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी इवेंट कंपनी की आगे एक साल की योजना के बारे में बताया है। कलाकार भी बदमाशों से छुटकारा पाने के बाद पुलिस को घटनाक्रम के बारे में नहीं बताते थे। यही वजह है कि फर्जी इवेंट कंपनी का नेटवर्क बढ़ता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट से रिसीव करते, फिर घटना के बाद वहीं छोड़ते
आरोपियों ने फिल्म अभिनेता अरुण बख्शी को दिल्ली बुलाया था। रिसीव कर अपहरण कर लिया। लेकिन किसी वजह से आरोपी उन्हें वापस दिल्ली छोड़ आए थे। मुश्ताक, सुनील के बाद अभिनेता शक्ति कपूर को भी अपहरण करने की योजना बनाई। इवेंट में शक्ति कूपर को आमंत्रित कर दिया था, लेकिन एडवांस फीस ज्यादा होने की वजह से बात नहीं बनी थी। हालांकि बातचीत का सिलसिला अभी जारी था।

पुलिस बनकर करते थे फ्लाइट की बुकिंग

एसपी ने बताया कि अभिनेताओं को फोन करने वाला राहुल सैनी कोई और नहीं बल्कि लवी पाल ही है। उसका नाम लवी चौधरी है, वह अपना नाम सुशांत और हिमांशू भी बताता है। सुशांत के नाम से उसने सभासद पद का चुनाव लड़ा था। आरोपी शशांक अभिनेताओं की बुकिंग होने के बाद उनके लिए फ्लाइट के टिकट बुक करता था। फिरौती वसूलने के बाद भी आरोपी एयर टिकट के पैसे देकर अभिनेता को वापस भेजते थे। लवी ने गिरोह के अन्य सदस्यों को बता रखा था कि शशांक पुलिस में है। अजीम मोबाइल सर्विस की दुकान पर काम करता था।

अर्जुन कर्णवाल की मां ने खड़ा किया सवाल
इस केस में शामिल अर्जुन कर्णवाल की मां ने बताया कि उनके बेटे ने चार दिन पहले मेरठ में सरेंडर कर दिया था। अब मेरठ पुलिस कुछ बता नहीं रही है। ऐसे में उनके बेटे का कहीं पता नहीं चल रहा है।


पूर्व सभासद पर दर्ज हैं 11 मुकदमे

आरोपी पूर्व सभासद सार्थक उर्फ रिक्की गैंगस्टर समेत 11 मुकदमे दर्ज है। साल 2206 में पहली बार आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद 2010, 2011 और 2016 में तीन अलग अलग हत्या के केस में उसका नाम आया। साल 2017 में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed