फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Formation of the RLD district committee

Meerut News: रालोद की जिला कमेटी का गठन

Mon, 27 Jul 2026 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Formation of the RLD district committee
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में मेरठ जिला कमेटी का गठन कर दिया है। नई कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने विभिन्न पदों पर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है।
नई जिला कार्यकारिणी में अजय नेहरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमित गुर्जर को मुख्य महासचिव, नसीम खान को मुख्य सचिव बनाया गया है। इनके अलावा अर्जुन चौधरी को मीडिया प्रभारी, विवेक कुमार सांगवान को कार्यालय प्रभारी और विकास सिंह को सूचना प्रभारी मनोनीत किया गया है। इनके अलावा लोकेश कुमार समेत 10 लोगों को उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, सात लोगों को मार्गदर्शन मंडल में रखा गया है।
विज्ञापन

सांसद राजकुमार सांगवान, चंदन चौहान, विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी, पूर्व विधायक विनोद हरित, नरेंद्र खूजरी, मनीषा अहलावत, मतलूब गौड और मुकेश जैन को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं, 30 से अधिक लोगों को जिला सचिव की जिम्मेदरी सौंपी गई है जबकि 25 से अधिक को जिला कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed