फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forgiveness of Jewelry: Bhav Bhushan Maharaj

क्षमा वीरों का आभूषण : भाव भूषण महाराज

Sat, 20 Mar 2021 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Forgiveness of Jewelry: Bhav Bhushan Maharaj
क्षमा वीरों का आभूषण : भाव भूषण महाराज
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 32वें दिन शुक्रवार को विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया।
गुरुवर 108 भाव भूषण महाराज ने कहा कि क्षमा वीरों का आभूषण है। सजा देने वाले से क्षमा करने वाला व्यक्ति बड़ा होता है। द्वेष भावना छोड़कर यदि हम क्षमा करना सीख लेंगे तो हमारे विरोधी भी हमारे करीबी बन सकते हैं, जिससे एक सकारात्मक वातावरण का जन्म होगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य क्षेत्र के कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, शांतिधारा करने का सौभाग्य सम्यक जैन, राजेंद्र जैन को प्राप्त हुआ। दीप प्रज्ज्वलन रविंद्र जैन, सुमन जैन ने किया। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। आदिनाथ भगवान की पूजन के बाद सभी तीर्थंकरों को अर्घ्य चढ़ाए। 91 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान का विसर्जन आशू जैन, पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन कुसुमलता जैन, नरेंद्र सिंह जैन, आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन विमला ने किया। चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन विजयलक्ष्मी त्रिशला जैन ने किया।
इस मौके पर अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, मोतीलाल जैन, अभय कुमार, शिखरचंद जैन, राजीव जैन, सुनील जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed