फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   forestry day

35 लाख पौधे लगाए, 34 लाख के जीवित होने का दावा

Fri, 20 Mar 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
forestry day
35 लाख पौधे लगाए, 34 लाख के जीवित होने का दावा
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर में पिछले दो साल में 35 लाख पौधे लगाए गए, जिनमें से 34 लाख जीवित हैं, यह दावा डीएफओ का है। उनका कहना है कि जिले के माइक्रो विलेज फारेस्टरी को थर्ड पार्टी अध्ययन ने सराहा है। सेटेलाइट मैपिंग से भी साबित हुआ है कि हरियाली बढ़ी है।
उत्तरप्रदेश सरकार ने प्रदेश में ग्रीन कवर बढ़ाने के मकसद से 22 करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा था। सहारनपुर परिक्षेत्र को करीब 35 लाख पौधे रोपित करने थे, लेकिन जगह की कमी सामने आ गई। डीएफओ विजय सिंह ने बताया कि कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर सामाजिक वानिकी और शिवालिक अंतर्गत कई वन और सरकारी भूमि से कब्जे हटाए गए और उस भूमि पर पौधे लगाए गए। डीएफओ का दावा है कि पड़ताल में 35 लाख में से 34 लाख पौधे जीवित मिले हैं।
विज्ञापन

यूं बनाई गई माइक्रो प्लानिंग
डीएफओ का कहना है कि वन विभाग, ग्राम समाज, कृषि उद्यान, स्कूल-कालेजों की भूमि पर पौध रोपण किया गया। इसके लिए विलेज माइक्रो प्लान बनाया गया। जो पौधे किसानों ने मांगे, वही उपलब्ध कराए। किसानों ने अधिकतर यूकेलिप्टस और सागौन के पौधे मांगे थे। कृषि, सिंचाई, उद्यान और स्कूल-कॉलेज में जामुन, अमरूद, लीची, आंवला, सहजन, शीशम आदि के पौधे लगाए गए। किसान के खेत में लगे पौधे और उनकी प्रजाति का पूरा डाटा ग्राम सभा अंतर्गत आने वाले स्कूलों की दीवारों पर अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दो से तीन साल पहले तक महज 10-15 हेक्टेयर भूमि में पौधरोपण होता था, लेकिन प्लानिंग के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। सभी विभाग और ग्राम पंचायतों ने लक्ष्य को पूरा किया है। इससे सहारपुर जनपद का ग्रीन कवर बढ़ा है। सेटेलाइट मैपिंग से भी इसकी पुष्टि होती है। इससे प्रभावित होकर अपर प्रमुख वन संरक्षक प्रचार-प्रसार ने सामाजिक वानिकी विभाग से पूरी रिपोर्ट मांगी है, जो कि भेजी जा रही है।
- सामाजिक वानिकी विभाग, सहारनपुर
वन विभाग, ग्राम समाज, कृषि उद्यान, स्कूल कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed