फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forest department will keep guard on owls on Diwali

Meerut News: दिवाली पर उल्लू पर रहेगा वन विभाग का पहरा

Sat, 11 Nov 2023 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Forest department will keep guard on owls on Diwali
हस्तिनापुर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए वन्यजीव अभ्यारण क्षेत्र के आसपास सेंक्चुअरि क्षेत्र में मौजूद उल्लू की विशेष पहरेदारी के लिए वन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।
विज्ञापन

दिवाली पर किवदंतियों और अंधविश्वास के कारण उल्लू की मांग बढ़ जाती है। मोटी कीमत मिलने के लालच में तस्कर उल्लू का शिकार करने जंगलों में पहुंचते हैं। इस वजह से वन विभाग ने इन दिनों हस्तिनापुर पक्षी विहार व अन्य वन्य क्षेत्रों में पहरेदारी बढ़ा दी है। तंत्रमंत्र के लिए उल्लू की तस्करी की आशंका पर वन विभाग ने आसपास के लोगों और ग्रामीणों को जागरूक किया है। इसके साथ ही उल्लू को मारने और पकड़ने वाले लोगों की सूचना देने के लिए भी कहा है। दिवाली पर उल्लू के अंगों से तंत्र-मंत्र के चलते बाजार में इनके अंगों की कीमत बढ़ जाती है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि उल्लू के नाखून, आंखें, चोंच और पंखों का इस्तेमाल तंत्र-मंत्र के लिए किया जाता है। अमावस्या की रात में तंत्र-मंत्र को सिद्ध करने का भी अंधविश्वास लोगों में है। उल्लू धन संपदा की देवी लक्ष्मी का वाहन है। ऐसे में हर साल दिवाली पर लोग उल्लू के शिकार की तलाश में ऐसी जगह पहुंचते हैं, जहां यह सबसे अधिक दिखता है। इसलिए वन विभाग दिवाली पर अलर्ट मोड में आ गया है। हस्तिनापुर वन्य अभ्यारण क्षेत्र में उल्लू की दो प्रजातियां मुआ और घुग्घू पाई जाती हैं। सेंक्चुअरि के घने जंगलों, टीलों की खुदाल, खंडहर और पेड़ों पर इनका दिखना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिवाली पर उल्लू की तस्करी को देखते हुए वन विभाग की विशेष टीम गठित की गई है, जो लगातार सेंक्चुअरि क्षेत्र में गश्त कर उल्लू की निगरानी करेगी। सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम तैनात की गई है। उल्लू के शिकार या तस्करी पर कम से कम तीन वर्ष की सजा का प्रावधान है। -रविकांत चौधरी, क्षेत्रीय रेंजर, हस्तिनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed