फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forest department team attacked, attempt to crush the inspector with a tractor

Meerut News: वन विभाग की टीम पर हमला, दरोगा को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश

Wed, 01 Oct 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Forest department team attacked, attempt to crush the inspector with a tractor
सरधना। घायल वन दारोगा। स्वयं
सरधना। खेड़ा गांव के जंगल में सोमवार रात ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से पेड़ों का कटान कर रहे वन माफिया ने वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि ट्रैक्टर से वन दरोगा संजीव कुमार को कुचलने की कोशिश की गई। आरोपियों ने उन्हें डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी खेड़ा निवासी ट्रैक्टर चालक संजय को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वन रक्षक लोमन बड़ोदिया ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार देर रात गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि खेड़ा गांव के जंगल में ग्राम समाज की भूमि पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ काटे जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वन दरोगा संजीव कुमार, वन रक्षक लोमन बड़ोदिया और नटवर सिंह मौके पर निजी कार से पहुंचे। टीम ने देखा कि कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी भरकर ले जा रहे हैं। रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपियों वन दरोगा संजीव कुमार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। दरोगा ने किसी तरह खुद को बचाया लेकिन आरोपियों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। अन्य वनकर्मियों से भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में तहरीर दी। घायल वन दरोगा संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन रेंजर कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक संजय को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी व कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। एक ट्राॅली में काटे गए पेड़ों की लकड़ी बरामद की गई है।

सरधना। घायल वन दारोगा। स्वयं

सरधना। घायल वन दारोगा। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed