फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forest conservator took information about the death of the elephant

Meerut News: वन संरक्षक ने ली हथिनी की मौत की जानकारी

Thu, 14 Nov 2024 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Forest conservator took information about the death of the elephant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। वन संरक्षक मुरादाबाद रमेश चंद्रा ने नीमवाली वन क्षेत्र पहुंचकर मृत मिली हथिनी के संबंध में जानकारी की। चिकित्सक दल ने शव का पोस्टमार्टम किया। विसरा लेकर आईवीआरआई बरेली जांच के लिए भेज दिया है। बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के साहनपुर रेंज में नीमवाली आरक्षित वन क्षेत्र में मंगलवार को व्यस्क हथिनी मृत मिली थी। वन संरक्षक मुरादाबाद रमेश चंद्रा ने डीएफओ वंदना फोगाट और वनकर्मियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मृत मिले हाथी के संबंध में वन अधिकारियों से जानकारी की।

उधर, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. धर्मपाल सिंह सहगल, डॉ. अमित कुमार ने मृत हाथी का पोस्टमार्टम किया। हथिनी की अनुमानित आयु करीब 10 से 12 वर्ष होना बताई गई है। चिकित्सा दल ने पोस्टमार्टम के बाद हाथी का विसरा लेकर आईवीआरआई बरेली जांच के लिए भेज दिया है। बिसरा रिपोर्ट मिलने के बाद ही हाथी की मौत के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

वन विभाग के एसडीओ राजीव कुमार, रेंजर राजेश शर्मा व वन विभाग के कर्मचारियों ने पोस्टमार्टम के बाद हाथी का शव आरक्षित वन क्षेत्र में दफन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed