फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forensic team collects evidence in Naveesha's death case

Meerut News: नवीशा की मौत मामले में फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए

Mon, 11 May 2026 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Forensic team collects evidence in Naveesha's death case
नवीशा की ससुराल में फोरेसिंक टीम साक्ष्य एकत्र करते हुए। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी नवीशा की संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई मौत के मामले में मायके वालों ने ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाया था। इस मामले में फोरेंसिक टीम सोमवार को नवीशा की ससुराल पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए।

मोहल्ला काबली गेट निवासी नवीशा की संदिग्ध परिस्थितियों जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई थी। इस संबंध में मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने मृतका नवीशा के पिता नरेंद्र रहेजा की तहरीर पर पुलिस ने पति अनमोल खेड़ा, ससुर मुकेश खेड़ा और सास किरण खेड़ा के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

सोमवार को फोरेंसिक टीम थाना पुलिस के साथ नवीशा की ससुराल पहुंचे। नवीशा के बेडरूम व मकान के अन्य हिस्सों से नमूने आदि और फोटो लिए। टीम ने यहां लगभग एक घंटे तक रहकर खोजबीन की। साक्ष्य एकत्र करने के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रविवार शाम मृतका नवीशा के परिजनों को पता चला कि पुलिस ने नवीशा के नामजद पति अनमोल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पीड़ित पक्ष की महिलाएं काफी संख्या में हाथों में लाठी डंडे व बैट आदि लेकर अनमोल को पीटने के इरादे से मवाना थाने पहुंच गई। जिनको कुछ लोगों ने कानून को हाथ में नहीं लेने की बात कहते हुए समझा-बुझाकर शांत कर लौटा दिया। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी का कहना है कि गिरफ्तारी की सूचना पर महिलाएं थाने आ गई थी। जिन्हें समझा कर वापस भेज दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं।

नवीशा की ससुराल में फोरेसिंक टीम साक्ष्य एकत्र करते हुए। (मवाना)

नवीशा की ससुराल में फोरेसिंक टीम साक्ष्य एकत्र करते हुए। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed