फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   for making bridge in budhi ganga at hastinapur villegers do ruckus with sp leaders

बुढ़ी गंगा का पुल बनाने के लिए ग्रामीणों के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Aug 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
for making bridge in budhi ganga at hastinapur villegers do ruckus with sp leaders
पुल निर्माण की मांग को लेकर हंगामा करते गांव वाले तथा सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव नंगली खता के समीप बूढ़ी गंगा के पुल के ऊपर से पानी गुजरने और जान जोखिम में डालकर गुजरने वाले ग्रामीणों की समस्या को लेकर अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय सपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ पुल पर पहुंचकर पुल बनवाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव नंगली खता से मालीपुर व हस्तिनापुर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बूढ़ी गंगा नदी पर बने पुल के बैठने से ऊपर से पानी होकर बह रहा है, जिससे आसपास के दर्जनों गांव के निवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता किशोर टांक ने बताया कि इस पुलिया पर बरसात के समय में हमेशा पानी ऊपर से होकर बहता है। हमेशा जान का खतरा बना रहता है। पिछले साल रठौरा खुर्द के सुशील की बहकर डूबने से मौत हो चुकी है। कई पशु डूबकर मर चुके हैं। सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधि किसी की नहीं सुनते, जनता से उनका कोई लेना-देना नहीं है। तीन साल बीतने के बावजूद खादर क्षेत्र में विकास का कोई कार्य नहीं किया गया। क्षेत्र में कोरोना महामारी के दौरान अब तक कई घटनाएं हो चुकी है जिसमें एक का भी खुलासा नहीं हो सका। सपा नेता नरवैर सिंह ने कहा इस पुल के ऊपर से पानी गुजरने के कारण खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का एक दूसरे से संपर्क टूटा हुआ है। कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। ग्रामीणों की मांग है कि इस पुल का जल्द ही निर्माण किया जाए। पुल का निर्माण नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ बड़ा जनआंदोलन करेंगे। इस मौके पर सपा कार्यकर्ता राहुल गुर्जर, मनोज बंसल, मोनू प्रजापति, जसवंत सिंह, रतिराम, गुरनाम, धीरज कुमार, ब्रह्मपाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed