फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   football troffy

आईआईएमटी में फुटबॉल ट्रॉफी पर चंदा क्लब का कब्जा

Sun, 07 Feb 2021 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
football troffy
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित स्पोर्ट्स फेस्ट के अंतिम दिन बॉस्केटबाल, फुटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन और मिक्स डबल की प्रतिस्पर्धाएं हुईं। फुटबाल का फाइनल मुकाबला चंदा क्लब और शील्ड फुटबाल क्लब के बीच हुआ। चंदा क्लब ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया। बॉस्केट बॉल गर्ल्स में यूपी बालर्स ने देहरादून गर्ल्स को पराजित कर फाइनल मैच जीता। बैडमिंटन गर्ल्स टीम प्रतिस्पर्धा में सुभारती विवि और आईआईएमटी विवि के बीच फाइनल मुकाबले में सुभारती विवि विजेता रहा। बैडमिंटन ब्वॉयज में एमएमएच कॉलेज ने सुभारती विवि को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मिक्स डबल में सुभारती विवि विजेता और सीसीएस यूनिवर्सिटी उपविजेता रही। बॉस्केट बॉल ब्वॉयज प्रतिस्पर्धा का फाइनल मुकाबला आईआईएमटी और बागपत बॉस्केट बॉल क्लब के बीच खेला गया। आईआईएमटी समूूह के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता ने सफल आयोजन के लिये विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग को बधाई दी। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डीन फिजिकल एजुकेशन डॉ. अमिता भटनागर, डीन एजुकेशन डॉ. संजीव कुमार, एचओडी डॉ. बिंदिया रावत, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. दीपेंद्र, डॉ. भानुप्रताप, डॉ. केके, अर्चना शर्मा, उपासना, वॉलीबाल कोच आलोक, शुभम यादव, सहायक कोच अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed