{"_id":"6921b9bb7989df7c6a04a5ee","slug":"football-sushruta-house-won-the-inaugural-match-meerut-news-c-72-1-mct1009-144363-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल : सुश्रुत हाउस ने उद्घाटन मुकाबला जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल : सुश्रुत हाउस ने उद्घाटन मुकाबला जीता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के मैदान में शनिवार को दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका उद्घाटन मुकाबला सुश्रुत हाउस ने जीता। पहला मैच सुश्रुत हाउस और पाणिनि हाउस के बीच खेला गया। इसमें अंत समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।
मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से किया गया। इसमें सुश्रुत हाउस ने 1-0 से जीत प्राप्त की। दूसरा मैच आर्यभट्ट और चाणक्य हाउस के बीच हुआ। इसमें चाणक्य हाउस ने पहले पांच मिनट में गोल करके मैच में बढ़त बना ली, लेकिन आठ मिनट में आर्यभट्ट हाउस ने गोल करके स्कोर बराबर किया। दूसरे हाफ के 15वें मिनट में आर्यभट्ट की टीम ने दूसरा गोल किया और मैच 2-1 से जीत लिया। मैच से पूर्व प्रधानाचार्या संगीता कश्यप ने दोनों टीम के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर सुशील त्यागी, वाईपी सिंह, नितिन चौधरी रहीम आदि रहे।