फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Football: Rajjan Sporting and ABCD teams win

फुटबाल : रज्जन स्पोर्टिंग और एबीसीडी की टीमें जीतीं

Sun, 25 Oct 2026 06:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Football: Rajjan Sporting and ABCD teams win
- जेपी एकेडमी में मेरठ ब्लू कब्स फुटबाल लीग का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अखिल भारतीय फुटबाल संघ से संबद्ध मेरठ ब्लू कब्स फुटबाल लीग का आयोजन मेरठ में पहली बार जेपी एकेडमी मवाना रोड पर शुरू हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबलों में अंडर 12 में रज्जन स्पोर्टिंग, अंडर 10 और अंडर 8 में एबीसीडी ए क्लब की टीम ने उद्घाटन मुकाबले जीते।
जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर 12 वर्ग तक के फुटबाल खिलाड़ी प्रतिभाग करते हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-12, अंडर-10 और अंडर-8 वर्ग के नन्हे फुटबाल खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मेरठ फुटबाल संघ के अध्यक्ष सिंह, संयुक्त सचिव हरीश ठाकुर, राष्ट्रीय लोकदल महिला विंग की राष्ट्रीय महासचिव ऋचा सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, जेपी एकेडमी के निदेशक कर्नल आरएस झाकर, प्रधानाचार्य संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए लगभग 500 अभिभावक भी उपस्थित रहे। अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया। उन्होंने अपने बच्चों के खेल का आनंद लिया और युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

यह रहे प्रतियोगिता में पहले दिन के मुकाबले
अंडर 12 के उद्घाटन मुकाबले में रज्जन स्पोर्टिंग ने जीडी गोयनका को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। रज्जन स्पोर्टिंग के आयुष को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में एबीसीडी फुटबाल क्लब ने जीडी गोयनका मुजफ्फरनगर को 2-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में घुमन यूनाइटेड और जेपी एकेडमी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और मैच 0-0 से ड्रॉ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मुकाबले में इंटरनेशनल फुटबाल एकेडमी ने जलवायु फुटबाल एकेडमी को 4-0 से हराकर प्रभावशाली जीत हासिल की। पांचवें मुकाबले में डीपीएस ए की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीपीएस बी टीम को 6-1 से हराया। अंडर-10 वर्ग के पहले मुकाबले में एबीसीडी फुटबाल एकेडमी ने ने जलवायु एफसी को 4-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में रज्जन स्पोर्टिंग ने एबीसीडी बी टीम के खिलाफ 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अंडर-8 वर्ग में एबीसीडी ए टीम ने बी को 3-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed