फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Football: Meerut Sporting defeated IIMT 6-1

फुटबाल : मेरठ स्पोर्टिंग ने आईआईएमटी को 6-1 से हराया

Sat, 09 May 2026 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Football: Meerut Sporting defeated IIMT 6-1
-- जिला फुटबाल संघ की ओर से चल रही प्रतियोगिता में हुआ मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला फुटबाल संघ की ओर से आईआईएमटी विवि के खेल मैदान में आयोजित फुटबाल प्रीमियर लीग में शनिवार को मेरठ स्पोर्टिंग और आईआईएमटी के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें मेरठ स्पोर्टिंग की टीम ने मैच को एक तरफ कर दिया और आईआईएमटी को 6-1 से हराया।
मेरठ स्पोर्टिंग की ओर से ललित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे। वहीं, कुशाग्र और स्पर्श ने 1-1 गोल कर टीम की जीत को और मजबूत बनाया। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी की ओर से रोहित ने एकमात्र गोल किया। मैच के दौरान मेरठ स्पोर्टिंग का आक्रमण बेहद शानदार रहा और टीम ने पूरे मैच में विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। दर्शकों को कई शानदार मूव्स और बेहतरीन गोल देखने को मिले।
विज्ञापन

मेरठ स्पोर्टिंग के ललित ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच को एकतरफा बनाए रखा। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रणव शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता में दो मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें पहला मैच सुबह 6:00 बजे से आईआईएमटी यूनिवर्सिटी और इंटर मेरठ के बीच होगा। दूसरा मैच अपराह्न तीन बजे से एजेक्स फुटबाल क्लब और मेरठ यूथ फुटबाल क्लब के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed