फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Foot overbridge to be built on dedicated freight corridor, work started

Meerut News: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर बनेगा फुट ओवरब्रिज, काम शुरू

Wed, 06 Mar 2024 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Foot overbridge to be built on dedicated freight corridor, work started
सहारनपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मालगाड़ियों के अलग संचालन के लिए बन रहे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ऊपर फुट ओवरब्रिज बनेगा। एफओबी को बनाने का काम भी शुरू हो गया है। यह एफओबी सेकेंड एंट्री गेट खलासी लाइन पार्किंग को जोड़ेगा। जिसकी लंबाई 47 मीटर और चौड़ाई साढ़े तीन मीटर होगी।
विज्ञापन

सहारनपुर का रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का है और इसे विश्व स्तरीय बनाया जा रहा। यहां से अप-डाउन में 153 ट्रेनों का आवागमन रहता है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार, पांच और छह पर बने फुट ओवरब्रिज का विस्तार किया जा रहा है। एफओबी का विस्तार सेकेंड एंट्री गेट खलासी लाइन वाहन पार्किंग तक होगा। इसके लिए सेकेंड एंट्री गेट पर लगी लिफ्ट और एस्केलेटर को हटाया जा रहा है। यह वाहन पार्किंग के पास स्थापित होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को एफओबी के लिए 27 से 28 मीटर लंबे चार गर्डर रखे जाएंगे। यह एफओबी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ऊपर से जाएगा। रेलवे विभाग के अधिकारियों का दावा है कि गर्डर रखने के बाद 15 से 20 दिन के अंदर एफओबी को तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद खलासी लाइन, शारदा नगर, रेलवे काॅलोनी, गलीरा रोड, लेबर काॅलोनी, नवीन नगर, ओजपुरा आदि काॅलोनियों के लोगों को स्टेशन पर जाने में परेशानी नहीं होगी। इस एफओबी से रेलवे स्टेशन पर जाने का रास्ता बेहतर हो जाएगा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की लाइन पार नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खलासी लाइन साइड को किया जा रहा विकसित
रेलवे की ओर से खलासी लाइन साइड को विकसित किया जा रहा है। एफओबी के अलावा लकड़ी पुल के पास नया पुल बनेगा। इस प्रकार दोनों पुल हो जाएंगे। रेलवे का उद्देश्य है कि महानगर में कोर्ट रोड, दिल्ली रोड की तरफ अधिक बढ़ रहा है। इसलिए सुविधाओं को खलासी लाइन की तरफ बढ़ाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed