फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Foot and mouth disease wreaks havoc, killing many animals

Meerut News: खुरपका–मुंहपका का कहर, कई पशुओं की मौत

Sat, 22 Nov 2025 07:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Foot and mouth disease wreaks havoc, killing many animals
सरधना। गांव झिटकरी में बीमारी की सूचना पर जांच करने पहुंची पशु पालन विभाग की टीम। पशु चिकित्सा
सरधना क्षेत्र के गांव झिटकरी और कुशावली में पशुओं में फैली हुई है बीमारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के गांव झिटकरी और कुशावली में खुरपका–मुंहपका बीमारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दो दिनों के भीतर सात मवेशियों की मौत होने से पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। बीमारी बढ़ने की तेज गति को देखते हुए ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग से तत्काल टीकाकरण और उपचार अभियान शुरू कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव झिटकरी में बीमारी ने गंभीर रूप ले रखा है। धर्मपाल की दो गाय, विनोद के दो पशु और युवराज की एक गाय की मौत हो चुकी है। पशुपालकों का कहना है कि पशुओं में तेज बुखार, मुंह से लार टपकना और खुरों में छाले बनना आम लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इसी प्रकार गांव कुशावली में भी स्थिति चिंताजनक है। यहां मनोज के दो पशु एक गाय और उसका बछड़ा बीमारी से दम तोड़ चुके हैं। इसके अलावा राहुल, कृष्ण और विनोद शर्मा के पशु गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के गांवों में तेजी से बीमारी फैल रही है। पशुपालकों ने आशंका जताई है कि यदि तत्काल चिकित्सा दल नहीं पहुंचा तो नुकसान और बढ़ सकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सूचित कर आपात टीकाकरण, दवाएं उपलब्ध कराने व पशु स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुभाष मलिक का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर चिकित्सकों की टीम ने गांवों में जाकर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की और उपचार करते हुए बचाव के तरीके बताए। साथ ही किसानों को पशुपालन के संबंध में जागरूक किया। पशु वायरल संक्रमण से ग्रसित थे। नियमित एक सप्ताह तक कुशावली, झिटकरी व महादेव में टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed