फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fog and cold winds increased chill

कोहरा और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Mon, 20 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fog and cold winds increased chill
दिल्ली रोड पर छाया कोहरा।
कोहरा और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
विज्ञापन

मोदीपुरम। बारिश के बाद कोहरा और सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी ठंड से राहत के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। जनवरी में शनिवार का दिन दूसरी बार सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।
रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर में अच्छी धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के चलने से लोग इसका लाभ नहीं उठा पाए। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जबकि पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दोबारा मौसम में बदलाव आएगा। कुछ इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। मंगलवार के बाद मौसम साफ होगा। 30 जनवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम कार्यालय पर रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्र्दता अधिकतम 94 व न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 8 किमी प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन

22 जनवरी तक राहत नहीं
पहाड़ों पर बर्फबारी और दोबारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मेरठ व आसपास के जनपदों में 22 जनवरी तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बूंदाबांदी के भी आसार बने हैं। ठंड में इजाफा होगा। तेज हवाओं से ठिठुरन बढ़ेगी। इसके बाद मौसम साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई का स्तर बढ़ा
हवाओं की रफ्तार बढ़ने के बावजूद मेरठ के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बढ़ा है। इस कारण महानगर की हवा जहरीली होने लगी है। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 192, गंगानगर 182, जयभीमनगर 176 व पल्लवपुरम का एक्यूआई स्तर 269 दर्ज किया गया।

पिछले छह दिन का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
14 जनवरी 15.8 10.4
15 जनवरी 17.2 8.0
16 जनवरी 15.4 9.0
17 जनवरी 17.2 11.4
18 जनवरी 14.4 9.8
19 जनवरी 16.0 6.8
पड़ सकता है पाला
दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा। तेज हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ेगी। सुबह कोहरा रहेगा। रात में पाला पड़ सकता है।
-डॉ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed