फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Focus on online practical with theory class

थ्योरी की क्लास के साथ ऑनलाइन प्रैक्टिकल पर भी फोकस

Tue, 28 Apr 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Focus on online practical with theory class
मेेरठ। ऑनलाइन क्लास तो हों ही रहीं, लेकिन प्रैक्टिकल वाले विषयों में छात्र-छात्राओं के लिए प्रैक्टिकल भी बड़ी चिंता बने हैं। ऐसे में लॉकडाउन के बुरे समय में छात्रों की समस्या को देखते सीसीएसयू के भौतिकी विज्ञान विभाग ने नई पहल की है। विभाग जहां ऑनलाइन पढ़ाई में सबसे आगे रहा है, वहीं अब प्रैक्टिकल भी यहां ऑनलाइन शुरू करा दिए गए हैं। ऑनलाइन प्रैक्टिकल डिजाइन करने के बाद वर्चुअल लेबोरेटरी प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके छात्र-छात्राओं को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। थ्योरी का कोर्स भी करीब-करीब पूरा कराया लिया है।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस के भौतिकी विज्ञान विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन माधयम से प्रैक्टिकल करने की पहल शुरू की गई है। इसके लिए विभाग के शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन वर्चुअल लेबोरेटरी प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। पाठ्यक्रम के अनुकूल ऑनलाइन प्रैक्टिकल डिजाइन किए जा रहे हैं। भौतिकी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बीरपाल सिंह ने बताया कि विभाग के शिक्षकों के साथ मिलकर एमएससी भौतिकी पाठ्यक्रम के अनुकूल कुछ प्रैक्टिकल डिजाइन किए हैं। जिन्हें उनके विभाग के शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन ही वर्चुअल लेबोरेटरी प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हुए सिखाना शुरू कर दिया है। प्रोफेसर बीरपाल सिंह ने बताया कि एमएससी भौतिकी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए अपने रिसर्च डाटा का इस्तेमाल करते हुए कुछ नैनो साइंस पर आधारित प्रैक्टिकल डिजाइन किए हैं। ये सभी प्रैक्टिकल्स वास्तविक डाटा के आधार पर तैयार किए गए हैं। जिनको छात्र-छात्राओं द्वारा विश्लेषण करते हुए विभिन्न भौतिकीय पहलुओं को समझते हुए पूरा करना होगा। सीसीएसयू कैंपस के भौतिकी विज्ञान विभाग में ऑनलाइन प्रैक्टिकल शुरू करने में विभाग के शिक्षक डॉ. कविता शर्मा, डॉ. योगेंद्र गौतम एवं डॉ अनिल कुमार यादव का विशेष सहयोग रहा है।
विज्ञापन

कुलपति लगातार कर रहे हैं आकलन
सीसीएसयू कैंपस हो या फिर कॉलेज। कुलपति प्रो. एनके तनेजा लगातार ऑनलाइन पढ़ाई का मूल्यांकन कर रहे हैं। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बहुत से कॉलेजों ने वेबसाइट पर ऑनलाइन कंटेंट अपलोड नहीं कराया है। जिन कॉलेजों ने प्रमाण नहीं दिए हैं, उन सबकी शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed