फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flowers will be showered by helicopter, Deputy Chief Minister will be the chief guest

Meerut News: पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में होगा विश्व शांति महायज्ञ

Mon, 01 Dec 2025 06:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
Flowers will be showered by helicopter, Deputy Chief Minister will be the chief guest
- श्रीजी यात्रा में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, उपमुख्यमंत्री भी आएंगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सूर्या पैलेस में नवविर्मित जैन मंदिर का जिनबिंब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ पांच से 11 दिसंबर तक रामलीला मैदान दिल्ली रोड पर होगा। आयोजक मंडल में शामिल विरेंद्र जैन ने बताया कि तीन दिसंबर को उपाध्याय वृषभानंद महाराज तीन दिसंबर को सुबह 8:30 बजे कमला नगर स्थित जैन मंदिर में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के तहत निकलने वाली श्रीजी यात्रा में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शिरकत करेंगे।
आयोजन को लेकर सोमवार को हुई पत्रकार वार्ता में संजय कलश ने बताया कि उपाध्याय श्री का भव्य मंगल प्रवेश बैंड, नफीरी, झांकी और जैन ध्वज के साथ होगा। स्वागत जुलूस दिल्ली रोड नई मंडी से शुरू होगा। कमला नगर मंदिर रोड पर पहुंचने पर पाद प्रक्षाल किया जाएगा। कमला नगर मंदिर के हॉल में मुनियों के प्रवचन होंगे। अभिनव जैन ने बताया कि पांच दिसंबर को विशाल घट एवं श्रीजी की यात्रा कमला नगर मंदिर से आरंभ होगी। शाम आठ बजे गायक मयूर जैन की भजन संध्या होगी।
विज्ञापन

अजय जैन ने बताया कि छह दिसंबर को नित्य अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, उपाध्यक्ष श्री का प्रवचन, गर्भ कल्याणक की पूर्ण क्रियाएं कराई जाएंगी। सात दिसंबर को गर्भ कल्याणक की उत्तर क्रियाएं होंगी। वहीं, आठ दिसंबर को जन्म कल्याणक महोत्सव, भगवान आदि कुमार का जन्म, बधाइयां जन्मोत्सव का जुलूस रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर मैट्रो प्लाजा, गोशाला, झंडा वाला चौक, शारदा रोड होकर रामलीला मैदान में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया कि नौ दिसंबर को तप कल्याण महोत्सव, 10 दिसंबर को ज्ञान कल्याणक महोत्सव, 11 दिसंबर को मोक्ष कल्याणक होगा। प्रतिदिन उपस्थित जन समूह के बीच लकी ड्रा निकाला जाएगा। चांदी के आरती थाल दिए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे। विपिन जैन ने बताया कि इस अलावा अतिथियों में राकेश भैया, आईपीएस अंतरिक्ष जैन भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एंट्री पास दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed