फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flowers showered on Kanwariyas; RLD leaders extended a welcome.

Meerut News: कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, रालोद नेताओं ने किया स्वागत

Sun, 09 Aug 2026 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Flowers showered on Kanwariyas; RLD leaders extended a welcome.
रोहटा। पुरा महादेव कांवड़ मार्ग कल्याणपुर-किनौनी तिराहे से पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर रविवार को पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान कांवड़ियों के बीच बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम का आयोजन रालोद नेता सुनील रोहटा की ओर से किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के भक्तों की सेवा और उनका स्वागत करना सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। पुष्पवर्षा के दौरान कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बना। शिवभक्त भी जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य पुरा महादेव की ओर बढ़ते रहे। इस अवसर पर रालोद नेता गौरव जटोली, अर्जुन ढींढ़ला, सुमित प्रधान घाट, ब्रह्मपाल प्रधान पुरा, अशोक प्रधान कल्याणपुर, जितेंद्र प्रधान उखलीना, सुबोध उखलीना, अमित कौशिक बहरामपुर, सुबोध भदौड़ा, विक्रांत सांगवान, हरेंद्र प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed