फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   flower axibition in meerut cant

फूलों से खिली सुबह, शाम रोमांच के नाम  

Mon, 06 Mar 2017 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 06 Mar 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
flower axibition in meerut cant
गांधी बाग में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला

गांधी बाग में रविवार को फूलों की ऐसी बगिया सजी कि शहरवासियों का तन-मन खिल उठा। खुद को आकर्षक फूल और पौधों के बीच पाकर लोग प्रकृति के रंगों से सराबोर होते नजर आए। हर उम्र के लोग प्रकृति के इस सुंदर संगम के गवाह बने तो फूलों के बीच फोटो खिंचवाने को बेताब नजर आए। सुबह फ्लॉवर शो के बाद शाम को डॉग और हॉर्स शो ने लोगों को रोमांच से भर दिया।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी सब एरिया हेडक्वार्टर के संयोजन में कैंट बोर्ड केंद्रीय सैन्य पशु चिकित्सा प्रयोगशाला द्वारा बसंत उत्सव पर पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। शुरूआत 27 फरवरी को हो गई थी। इसमें करीब 700 एंट्री आईं, जिनमें 100 के आसपास बंगलों और सैन्य संस्थाओं की थीं। पर्यवेक्षक ने विभिन्न सैन्य संस्थाओं, बंगलों के अलावा घर और किचन गार्डन का निरीक्षण किया। रविवार पूर्वाह्न 11:30 बजे पश्चिमी यूपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल के मनमीत सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी में 100 से अधिक फूल और आकर्षक पौधे शामिल किए गए। आठ भागों में बंटी प्रदर्शनी में 122 सेक्शन में प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


फोटो खिंचवाने और सेल्फी की होड़
फूलों और आकर्षक पौधों के बीच लोगों के बीच सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने की होड़ मची रही। हर कोई फूलों के बीच जाकर फोटो और सेल्फी ले रहा था। परिवार के साथ आए लोग भी विडियो बनाने और फोटो खींचने में लगे रहे। प्रदर्शनी में कई अनूठे प्रयोग किए गए थे। फूल और आकर्षक पौधों को वेस्टेज में रखा गया था। बीयर, शराब, सोडे की बोतल में फूल रखे थे। किसी ने सैनिक के जूते में पौधा खड़ा किया तो किसी ने परखनली में पौधा उगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोनसाई की प्रदर्शनी पहली बार
30 साल से लग रही पुष्प प्रदर्शनी में पहली बार बोनसाई को भी शामिल किया गया। हालांकि, इसे प्रतियोगिता में नहीं रखा गया। सर्जन डॉ. शांति स्वरूप की ओर से यह प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी में 30 तरह के बोनसाई थे। डॉ. शांति स्वरूप के बेटे कनिष्क ने बताया कि उनके पास 80 साल पुराने बोनसाई भी हैं। रॉक प्लांटिंग, ट्विन ट्रंक, विंड स्वेप, गुंजियन, ब्रूम आदि बोनसाई प्रमुख रही।

30 साल से चल रही परंपरा
सब एरिया कमांडर मेजर जनरल के मनमीत सिंह ने बताया कि 30 साल से पुष्प प्रदर्शनी और प्रतियोगिता की परंपरा चल रही है। इसका उद्देश्य प्रदूषण कम करना और पर्यावरण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करना है। इससे वातावरण में बदलाव होता है।

प्रदर्शनी से बढ़ रही प्रतियोगिता
कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदर्शनी के प्रति साल दर साल आम लोगों का रुझान बढ़ रहा है। फूल और पौधे जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। ये सकारात्मक सोच देने के अलावा पर्यावरण का महत्वपूर्ण अंग हैं। पार्क ही नहीं, हर घर में भी इन्हें जगह मिलनी चाहिए।

27 विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 
पुष्प प्रतियोगिता में 27 निर्णायक शामिल रहे। अलग-अलग टीम में यह लोग एक सप्ताह से निरीक्षण कर रहे थे। इनमें हरीश चंद्र बत्रा, शिखा नाथ, अंजुला माधव, डॉ. अशोक चौहान, डॉ. सुनील मलिक, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार, प्रो. वाई विमला, डॉ. मीनू गुप्ता, मेजर जनरल जितेंद्र सिंह (रिटायर), डॉ. अर्चना त्यागी आदि शामिल रहे।

-------------
ये बने पुष्प प्रतियोगिता के विजेता
सेक्शन एक 
22 इन्फेंट्री डिविजन फर्स्ट और 9 इन्फेंट्री डिविजन व 49 इन्फेंट्री ब्रिगेड संयुक्त रूप से सेकेंड।
-------------
सेक्शन दो
55 इंजीनियर्स ब्रिगेड रेजीमेंट और सीएमवीएल मेरठ कैंट संयुक्त रूप से फर्स्ट और आर्मी इक्यिूटेशन नोड सेकेंड।
-------------
सेक्शन तीन
22 इन्फेंट्री डिविजन प्रो यूनिट फर्स्ट, एसएचओ मेरठ सेकेंड, आरवीसी रिकॉर्ड्स थर्ड और आर्मी पब्लिक स्कूल को विशेष पुरस्कार।
-------------
सेक्शन चार 
510 ईगल ऑफिसर्स मेस फर्स्ट, व्हीलर क्लब सेकेंड, पाइन ऑफिसर्स मेस व हेड क्वार्टर पुप्सा संयुक्त रूप से थर्ड और चिल्ड्रेन स्कूल 510 एबीडब्ल्यू को विशेष पुरस्कार।
-------------
सेक्शन पांच
ऑफिसर्स मेस 17 हॉर्स फर्स्ट और ऑफिसर्स मेस 18 जाट सेकेंड।
-------------
सेक्शन छह
मेजर जनरल के मनमीत सिंह और मेजर जनरल देव राज संयुक्त रूप से फर्स्ट व मेजर जनरल संजीव खन्ना सेकेंड।
-------------
सेक्शन सात
ब्रिगेडियर यूएस सेन गुप्ता फर्स्ट और ब्रिगेडियर डी चौधरी व ब्रिगेडियर एसके सिंह सेवा मेडल संयुक्त रूप से सेकेंड।
-------------
सेक्शन नौ
मेजर विकास खजूरिया फर्स्ट, लेफ्टिनेंट कर्नल एनके चौहान सेकेंड और कर्नल आर केनथ रोशन थर्ड।
-------------
सेक्शन 10
मंजू श्रीवास्तव फर्स्ट।
-------------
सेक्शन 11
मेजर जनरल के मनमीत सिंह फर्स्ट और मेजर जनरल संजीव खन्ना सेकेंड।
-------------
सेक्शन 12
ब्रिगेडियर यूएस सेन गुप्ता और ब्रिगेडियर डी चौधरी संयुक्त रूप से फर्स्ट व ब्रिगेडियर सुशील मान सेकेंड।
-------------
सेक्शन 13
कर्नल राजेश ऋषि फर्स्ट, कर्नल लक्ष्मीकांत मदेरवार सेकेंड और कर्नल मनीष कुमार थर्ड।
-------------
सेक्शन 14
नायब सूबेदार साजिथ कुमार वी फर्स्ट, सूबेदार मुरारीलाल सेकेंड और नायब सूबेदार गौतम बिस्वास थर्ड।
-------------
सेक्शन 15
बीएन सीडीआर 510 मिल विंग फर्स्ट और हेडक्वार्टर वेस्ट यूपी सब एरिया सेकेंड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed