फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flooding of fields in Bharala due to damage to potato, mustard, wheat and sugarcane crops

भराला में रजबहा टूटने से खेतों में पानी भरा, आलू, सरसों, गेहूं व गन्ने की फसल को नुकसान

Fri, 04 Dec 2020 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Flooding of fields in Bharala due to damage to potato, mustard, wheat and sugarcane crops
भराला में रजबहा टूटने से खेतों में पानी भरा, आलू, सरसों, गेहूं व गन्ने की फसल को नुकसान
विज्ञापन

दौराला। भराला गांव से होकर गुजर रहा रजबहा बृहस्पतिवार सुबह टूट गया। जिस कारण खेतों में पानी भर गया। इससे से लाखों रुपये की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्वयं ही रजबहे को ठीक किया।

भराला गांव निवासी मनिंदर विहान ने बताया कि गांव से होकर रजबहा गुजर रहा है। इसमें इन दिनों में पानी चल रहा है। उसके आसपास के खेतों में गेहूं, सरसों, आलू व गन्ने की फसल है। रजबहा टूट जाने से किसान जोगिंदर सिंह के 15 बीघा आलू, 11 बीघा सरसों, जयप्रकाश की पांच बीघा सरसों, जगपाल सिंह की दो, कंवरपाल सिंह की चार, हेमराज की 10 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। वहीं, ईख में पानी भर गया। इसकी जानकारी पाकर किसान खेतों पर पहुंचे और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। इसके घंटों बाद भी कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद किसानों ने खुद ही मोर्चा संभाला और रजबहे की पटरी को ठीक कर खेतों में पानी जाने से रोका। आरोप है कि किसान कई बार सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से रात्रि में रजबहे का पानी कम करने की मांग कर चुके हैं परंतु इसके बाद भी पानी कम नहीं किया गया। जिससे रजबहे की पटरी टूट जाने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की चेतावनी दी है। किसानों के साथ रजबहे की पटरी जोड़ने में ग्रामीण राजेंद्र सिंह, राजीव चौधरी, अमित चौहान, जोनू, सुभाष, नितिन, सुशांत शर्मा, मंगल सिंह, हर्ष विहान, अंकित सिवाच आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed