फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flood of the house raised in place of Doli

घर में शादी की तैयारियां और दुल्हन को मार डाला

Sun, 24 Jan 2021 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Flood of the house raised in place of Doli
डोली की जगह घर से उठा फिरदौस का जनाजा
विज्ञापन

मेरठ। कुछ ही घंटों बाद जिस घर से फिरदौस की डोली उठनी थी, बेरहम भाई की बदौलत उस घर से बेटी का जनाजा उठा। फिरदौस की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजन रो-रोकर हत्यारोपी भाई फिरोज को कोस रहे थे कि उसे मारने की क्या जरूरत थी। परिवार के लोगों ने ही फोन कर पुलिस को सूचना दी। पिता की तहरीर पर बेटे फिरोज और दामाद के भाई कासिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
आज (रविवार) को फिरदौस की बरात आनी थी। इस्लामाबाद स्थित घर में तैयारियां चल रही थीं। घर पर पांच रिश्तेदार भी आ चुके थे। किसी ने सोचा तक नहीं था कि भाई फिरोज ही उसकी हत्या कर देगा। क्योंकि वह भी जोर शोर से शादी की तैयारियों में लगा था। फिरदौस से शादी न होे पाने के गुस्से में बड़ी बहन के देवर कासिम ने ही उसकी हत्या की साजिश रच डाली। उसने शादी से पहले के फोटो-वीडियो भेजकर फिरदौस के खिलाफ फिरोज को भड़का दिया। कहा कि ऐसी बहन रिश्तेदारों की भी बदनामी करा रही है। इसको मारने में ही परिवार की इज्जत बच सकती है।
विज्ञापन

भैया... मेरी बात सुन लो
फिरोज ने बहन को गोली मारने से पहले गाली गलौज की। वह चिल्ला रहा था कि बदनामी करा दी। भाई के हाथ में तमंचा देखकर फिरदौस बोली कि भाई ऐसा मत करो... पूरी बात सुन लो। जिस कासिम की बात कर रहो हो, वह ठीक इंसान नहीं है। उसने फोटो एडिट किए हैं। उससे मेरा कोई लेनादेना नहीं है। जिससे शादी हो रही है, वह उसके साथ खुश रहेगी। वह गिड़गिड़ाती रही, लेकिन फिरोज नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में खून ही खून
हत्या के बाद घर में खून ही खून था। यह देखकर लोग सकते में थे। हत्यारोपी भाई खड़ा रहा, लेकिन उसको पकड़ने का कोई साहस नहीं जुटा पाया। फिरोज ने कहा कि वह भाग नहीं रहा और न उसने कोई गलत काम किया। बहन बदनामी करा रही थी, इज्जत के खातिर उसको मार डाला।

टीपीनगर और कंकरखेड़ा की घटना याद दिलाई
टीपीनगर में छह माह पहले शादी से दो दिन पहले सिरफिरे आशिक ने युवती की गोली मारकर हत्या की थी। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के पिता को भी मार दिया था। इसी तरह कंकरखेड़ा में भी सालभर पहले शादी से पहले युवती की हत्या हुई थी। लिसाड़ीगेट में हुई वारदात ने इन घटना की याद दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed