{"_id":"64d0827aed8407f0ff0739c9","slug":"flood-in-hastinapur-many-villages-submerged-many-in-no-contact-zone-2023-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर में फिर बाढ़ जैसे हालात: सैंकड़ो बीघा फसल जलमग्न, कई गांवों से संपर्क कटा, संकट में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर में फिर बाढ़ जैसे हालात: सैंकड़ो बीघा फसल जलमग्न, कई गांवों से संपर्क कटा, संकट में ग्रामीण
Mon, 07 Aug 2023 11:06 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:06 AM IST
सार
हरिद्वार से गंगा में लगातार पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से हस्तिनापुर खादर क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं खतरे की स्थिति देखते हुए ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन
फसलें जलमग्न, बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के कई गांव में फिर से बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। कई गांवों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। गंगा के उफान पर होने के कारण पानी घरों में घुस चुका है। ग्रामीण पानी के बीच ही गुजारा करने को मजबूर हैं। हरिद्वार के हथिनी कुंड बैराज से रविवार को दो लाख 9 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जो सोमवार सुबह तक हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में टूटे तटबंध से बाहर निकलकर गांव तक पहुंच गया है, जिससे एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के लोगों को एक बार फिर बाढ़ जैसे हालातों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को हरिद्वार से छोड़े गए पानी से खादर क्षेत्र के हालात नाजुक बन गए हैं वही फतेहपुर प्रेम से टूटे तटबंध से गंगा की एक धारा खादर क्षेत्र की ओर बह रही है जिससे लगातार अब एक बार फिर खादर क्षेत्र में बाढ़ की संभावना बन गई है।
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के लोगों को एक बार फिर बाढ़ जैसे हालातों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को हरिद्वार से छोड़े गए पानी से खादर क्षेत्र के हालात नाजुक बन गए हैं वही फतेहपुर प्रेम से टूटे तटबंध से गंगा की एक धारा खादर क्षेत्र की ओर बह रही है जिससे लगातार अब एक बार फिर खादर क्षेत्र में बाढ़ की संभावना बन गई है।
विज्ञापन
हस्तिनापुर में बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो गए हैं, हजारों लोग एक बार भी पूरी तरह भयभीत हैं। पिछले 13 जुलाई को तटबंध टूटा था, जिससे 15 दिनों तक खादर क्षेत्र के लोगों को बाढ़ जैसे हालातों का सामना करना पड़ा था।
हस्तिनापुर में बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
पिछले 5 दिनों से ही स्थिति सामान्य हुई थी। अब एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने से हालत फिर जस की तस हो गई है। उधर टूटे तटबंध को जोड़ने के लिए प्रशासनिक स्तर से मशीन लगाई गई थी लेकिन पिछले चार दिनों से लगातार तटबंध को जोड़ने की कवायद चल रही थी।
सोमवार देर रात को गंगा का जलस्तर बढ़ गया तो प्रशासनिक अधिकारियों की सभी तैयारियां बह गईं और खादर क्षेत्र एक बार फिर जलमग्न हो गया। अब यहां खादर क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से बाढ़ जैसे हालातों का सामना करना पड़ रहा है।
हस्तिनापुर में बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
कई परिवार के सामने भूखे मरने तक की नौबत आ रही है, क्योंकि पिछले 15 दिनों से काम धंधे पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं। मजदूर तबके के लोगों के सामने दो टाइम की रोटी जुटाना बड़ी चुनौती बना हुआ है।