फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flood: Alert from Uttarakhand to Uttar Pradesh, Ganga water level rising again, situation tough in Hastinapur

Flood: उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश तक अलर्ट, फिर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, हस्तिनापुर में भयावह होगी स्थिति

Sun, 16 Jul 2023 05:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Jul 2023 05:39 PM IST
सार

टिहरी डैम से छोड़े जा रहे पानी को देखते हुए उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश तक अलर्ट जारी किया गया है। शासन प्रशासन के अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Flood: Alert from Uttarakhand to Uttar Pradesh, Ganga water level rising again, situation tough in Hastinapur
Flood in UP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हस्तिनापुर में खादर क्षेत्रों में बाढ़ से जनजीवन पहले ही प्रभावित है। वहीं टिहरी डैम से छोड़े जा रहे पानी को देखते हुए उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश तक अलर्ट जारी किया गया है। शासन प्रशासन के अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई है। समय से ही सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। वहीं हस्तिनापुर क्षेत्र में पहले से ही आ रही बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। ऐसे में यदि आज फिर से गंगा में पानी छोड़ा जाता है तो स्थिति और भयावह हो सकती है।

विज्ञापन


हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम के समीप गंगा का कच्चा तटबंध टूटने से लगातार चार दिनों से पानी बाहर की और निकल रहा है, जिसने खादर क्षेत्र के कई गांव टापू में तब्दील कर दिया है। लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन

 

Flood: Alert from Uttarakhand to Uttar Pradesh, Ganga water level rising again, situation tough in Hastinapur
Flood in UP - फोटो : Amar Ujala
पिछले चार दिनों से हरिद्वार से गंगा का जलस्तर मात्र 50 से 70 हजार क्यूसेक के बीच चल रहा था। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार दोपहर 3 बजे हरिद्वार से 1 लाख 49 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया है। बिजनौर बैराज से अभी 1 लाख 31 हजार क्यूसेक चल रहा है।
 

Flood: Alert from Uttarakhand to Uttar Pradesh, Ganga water level rising again, situation tough in Hastinapur
Flood in UP - फोटो : Amar Ujala

हरिद्वार भीमगोड़ा गैरों से छोड़ा गया। यह पानी सोमवार दोपहर तक हस्तिनापुर क्षेत्र में पहुंचेगा, जिसे देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा जा रहा है, साथ ही हालातों से निपटने की सभी तैयारी की जा रही हैं। लोगों को समय से सुरक्षित स्थान पर जाने की भी अपील की जा रही है। गंगा में छोड़े गए इस पानी से खादर क्षेत्र के हालात और भी नाजुक होंगे।

 
विज्ञापन

Flood: Alert from Uttarakhand to Uttar Pradesh, Ganga water level rising again, situation tough in Hastinapur
Flood in UP - फोटो : Amar Ujala
एसडीआरएफ की टीम के साथ खादर क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त गांव का दौरा कर रही है। टीम के साथ गांव में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील करने के लिए एडीएम वित्त एवं राष्ट्र सूर्यकांत त्रिपाठी एवं एसडीएम अखिलेश यादव ने तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्ट्रीमर के सहारे गांव में जाकर संपर्क किया। लोगों को समय से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की वही जो लोग गांव में स्वस्थ सेवाओं से वंचित है, उन्हें गांव में स्वस्थ सेवा मुहैया कराई।
 

Flood: Alert from Uttarakhand to Uttar Pradesh, Ganga water level rising again, situation tough in Hastinapur
टिहरी डैम से अलर्ट: गंगा में छोड़ा जाएगा पानी
पिछले तीन दिनों लगातार गंगा का जलस्तर घट रहा था परंतु परिस्थितियां लगातार विपरीत बनी हुई थी रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी डैम से अलर्ट किया गया है। हथिनी कुंड बैराज से पंजाब हरियाणा और दिल्ली के हालत नाजुक हुए हैं वहीं अब टिहरी डैम का पानी ओवरफ्लो होने से गंगा में छोड़े जाने की तैयारी है। उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है।
 

Flood: Alert from Uttarakhand to Uttar Pradesh, Ganga water level rising again, situation tough in Hastinapur
Flood in UP - फोटो : Amar Ujala
वही हरिद्वार से भी गंगा के जलस्तर में तीसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई है जो पिछले 3 दिनों से 70 हजार क्यूसेक पर चल रहा था। वह रविवार दोपहर 12 बजे लाख 32 हज़ार क्यूसेक पर पहुंच गया है। वही बिजनौर बैराज 1 लाख 34 हजार क्यूसेक चल रहा है। टिहरी डैम के हालत को देखते हुए वही हरिद्वार के भीमगोडा बहरा से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हस्तिनापुर में भी शासन प्रशासन के अधिकारियों ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है वही अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed