फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   five youngesters attampt to misdeed with a college girl in Meerut

दुस्साहस: मेरठ में पांच युवकों ने कॉलेज छात्रा को खेत में खींचा, मारपीट, दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 26 Sep 2019 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
five youngesters attampt to misdeed with a college girl in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के परतापुर में चांदसारा और खेड़ा बलरामपुर गांव के पास पांच युवकों ने बाइक पर दोस्त के साथ जा रही बीबीए की छात्रा को गन्ने के खेेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके साथी से मारपीट की। मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जनपद हापुड़ निवासी छात्रा परतापुर के एक कालेज में बीबीए की छात्रा है। बुधवार को वह अपने दोस्त के साथ बाइक से कॉलेज जा रही थी। चांदसारा व खेड़ा बलरामपुर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दो अन्य युवक खेत से निकले और छात्रा को खेत में खींच लिया। छात्रा का दोस्त किसी तरह वहां से भागा और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और कांबिंग की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि छात्रा घर पहुंच गई है। पुलिस ने छात्रा के घर पहुंचकर पूछताछ की और तहरीर ली। उसने पांच युवकों पर मारपीट करने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: पुलिस से तेज दौड़ रहे नाहिद हसन, खोज में लगी 11 टीमें, फिर भी गिरफ्तार नहीं हुए सपा विधायक

पुलिस ने पूछताछ के लिए खेड़ा के प्रधान सुनील को थाने बुलाया। जांच में पता चला कि छात्रा का दोस्त प्रधान की बाइक से उसे कॉलेज छोड़ने जा रहा था। पुलिस ने मौके से बाइक बरामद की है। चार युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर आनन्द मिश्रा का कहना है कि छात्रा सुरक्षित अपने घर पहुंच गई है। आरोपी युवकों की पहचान कराई जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed