फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five year baby child has died in car accident in Modipuram of Meerut

दर्दनाक: हादसे में पांच साल के बच्चे की मौत, सदमे में परिवार, नहीं थम रहे परिजन के आंसू

Tue, 26 Mar 2024 02:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Mar 2024 02:05 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के मोदीपुरम में एक दर्दनाक हादसे में पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Five year baby child has died in car accident in Modipuram of Meerut
मेरठ में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मेरठ के मोदीपुरम में शिवनगर में होली पर्व पर कार की टक्कर से एक पांच वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी अंकित अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। अंकित के दो बेटे हैं। अंकित ने बताया कि होली के दिन दोपहर के समय उनका पांच वर्षीय बेटा तिलशु अग्रवाल अपने नाना के साथ घर के गेट पर खड़ा था।

विज्ञापन

इसी बीच गली में रहने वाला एक परिवार गाड़ी से रिश्तेदारी में जा रहा था। अचानक उनके बेटे ने सड़क पार करने का प्रयास किया, जिस कारण तिलशु कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिजन व पड़ोसी मौके पर दौड़े। परिजन बच्चों को लेकर पास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बच्चें को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, तिलशु की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई को लेकर इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: यहां जन्मे हैं रामायण के ‘श्रीराम’: भाजपा से इस सीट के उम्मीदवार गोविल बनाना चाहते थे बिजनेसमैन; बन गए अभिनेता

विज्ञापन

पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें: Bijnor: पुरानी रंजिश के चलते हरेवली में शख्स की पीट-पीट कर हत्या, घटना से परिवार में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed