फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five women cricketers from Meerut selected for UP Under-23 camp

Meerut News: मेरठ की पांच महिला क्रिकेटरों का यूपी अंडर-23 कैंप में चयन

Sun, 22 Feb 2026 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Five women cricketers from Meerut selected for UP Under-23 camp
- 23 से 28 फरवरी तक कानपुर के कमला क्लब में होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ की महिला क्रिकेटर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। कोई यहां रहकर क्रिकेट सीखकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है तो कोई उत्तर प्रदेश के लिए खेलकर मेरठ का नाम चमका रही हैं। अब मेरठ की पांच महिला क्रिकेटरों का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-23 कैंप के लिए हुआ है। कैंप के बाद अंडर-23 यूपी की टीम का चयन किया जाएगा। यह कैंप 23 फरवरी से 28 फरवरी तक कानपुर के कमला क्लब में चलेगा।
मेरठ की मिस्टी चौधरी, पलक सिंह, अमिषा, रिया भाटी और जाह्वनी बालियान का चयन उत्तर प्रदेश कैंप के लिए हुआ है। इनमें मिस्टी चौधरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। मिस्टी पिछले 13 वर्ष से क्रिकेट खेल रही हैं। इससे पहले वह अंडर-19 यूपी के लिए खेल चुकी हैं। वह दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। यूपी की अंडर-15 में भी उनका चयन हो चुका है। मिस्टी के पिता सतीश चौधरी ने बताया कि वह वर्ष 2023-24 में अंडर-15 और 2025-26 में अंडर-19 यूपी के लिए खेल चुकी हैं।
विज्ञापन

जाह्नवी बालियान यूपी अंडर-19 महिला टीम का सदस्य रह चुकी हैं। 2024-25 में वह सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी रही और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुनी जा चुकी हैं। वह यहां आईआईएमटी विवि के क्रिकेट मैदान में प्रशिक्षण ले रही हैं। अब उनका चयन अंडर-23 यूपी कैंप के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के लोहियानगर निवासी पलक सिंह वर्तमान में मुरादाबाद में प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले वह यूपी अंडर-19 के लिए खेल चुकी हैं। पिछले 5-6 वर्षों से वह क्रिकेट खेल रही हैं। उनके पिता सत्यपाल सिंह ने भी उन्हें क्रिकेट में आगे बढ़ाया। वह भी एक स्पिनर हैं।

ऑलराउंडर हैं रिया भाटी
रिया भाटी यहां गेम सिटी एरेना में प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले भी यूपी के लिए अंडर-19 में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। वह बल्ले और गेंद से जौहर दिखाने वाली शानदार महिला क्रिकेटर हैं। अपनी तेज गेंदबाजी से उन्होंने सभी को आकर्षित किया है। उनके चयन पर गेम सिटी एरेना के प्रबंधक नलिन अग्रवाल ने भी उन्हे बधाई दी। वहीं, अमीषा गढ़ रोड स्थित एकेडमी में कोच चेतन से प्रशिक्षण ले रही हैं। वह सीधे हाथ की बल्लेबाज हैं। उनका चयन भी अंडर-23 कैंप के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed