फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   five thousand student result declaire

बीएड के पांच हजार छात्रों का रिजल्ट जारी

Thu, 28 Nov 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
five thousand student result declaire
बीएड फाइनल के पांच हजार छात्रों का रिजल्ट जारी
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध 53 बीएड कॉलेजों का फाइनल ईयर का रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया गया है। इसमें पांच हजार के करीब छात्र-छात्राएं शामिल हैं। बीएड प्रथम वर्ष के भी दो कॉलेजों का रिजल्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार से विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है।
सीसीएसयू के बीएड के 430 के करीब कॉलेज हैं। इनकी परीक्षाएं काफी पहले खत्म हो गई थीं। ढाई महीने पहले ही सारी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी किया जा चुका था। इसके बावजूद प्रैक्टिकल नहीं होने के कारण रिजल्ट जारी नहीं हो पा रहा था। एडेड कॉलेजों के शिक्षकों द्वारा कॉलेजों को प्रैक्टिकल की तिथि देने में देरी की जा रही थी। ऐसे मेें विवि ने छात्र-छात्राओं को राहत देते हुए बीएड प्रैक्टिकल में सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के योग्य शिक्षकों को भी लगाने का फैसला लिया। जिसके बाद शिक्षकों की सूची बनाकर सभी कॉलेजों में तेजी से प्रैक्टिकल कराए गए। यही कारण रहा कि बीएड प्रथम वर्ष के अधिकतर रिजल्ट घोषित कर फाइनल के रिजल्ट निकाले जाने का काम शुरू हो गया। अब तक विवि बीएड फाइनल में 344 कॉलेजों का रिजल्ट जारी कर चुका था। बुधवार को 53 कॉलेजों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब 35 के करीब ही कॉलेज बचे हैं जिनका रिजल्ट नहीं निकाला जा सका है। बीएड प्रथम वर्ष के भी 10 कॉलेजों का ही रिजल्ट बचा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में आज से ट्रेडिशनल की सेमेस्टर परीक्षाएं
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में ट्रेडिशनल के विषम सेमेस्टर की यूजी और पीजी कोर्स की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। इनमें मेन एग्जाम, बैक और एक्स छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। 68 केंद्रों पर परीक्षाएं दो पाली में सुबह 10 बजे से एक बजे तक और दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होंगी। सीसीएसयू की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षाओं के आयोजन के लिए सभी केंद्र को स्पष्ट निर्देश हैं कि परीक्षा में नकल रोकने के लिए सीसीटीवी बंद मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी होम साइंस, एमएससी एजी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर मेन एग्जाम, एक्स और बैक परीक्षा हैं। इसके अलावा एलएलबी प्रथम, तृतीय, पांचवें, सातवें सेमेस्टर के साथ ही एलएलएम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं हैं। यूजी में बीएससी एजी प्रथम, तृतीय, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की मेन एग्जाम, एक्स और बैक पेपर परीक्षा शामिल हैं। इसके साथ ही बीएससी होम साइंस और बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन एंड डाईट के प्रथम, तृतीय एवं पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed