{"_id":"5eb85c908ebc3e90612fef2b","slug":"five-thousand-laborers-of-bihar-stranded-bus-service-stopped-city-news-mrt481264822","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के पांच हजार मजदूर मेरठ में फंसे, बस सेवा बंद, भेजने के लिए 8-10 ट्रेनों की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के पांच हजार मजदूर मेरठ में फंसे, बस सेवा बंद, भेजने के लिए 8-10 ट्रेनों की जरूरत
Mon, 11 May 2020 11:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने श्रमिकों को वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन मेरठ से जाने वाले मजदूरों की व्यवस्था करने में प्रशासन हांफ गया है। अभी तक 50 बसों के माध्यम से 1378 मजदूरों को उनके स्थान तक पहुंचा दिया गया। लेकिन बिहार के करीब पांच हजार मजदूर यहां फंस गए हैं। बसों का संचालन भी बंद कर दिया गया है।
जिले में मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया था। जिसमें मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित कंट्रोल रूम में अकेले बिहार के मजदूरों की संख्या डेढ़ से दो हजार के करीब है। इसके अलावा जिला प्रशासन, थानों में भी कुछ मजदूरों ने अपनी संख्या नोट कराई थी। इन आंकड़ों से ये संख्या पांच हजार पहुंच जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार बिहार के मजदूरों को भेजने के लिए 8-10 ट्रेनों की जरूरत है। अभी तक रेलवे की ओर से मेरठ को आने वाली या जाने वाली किसी भी ट्रेन की कोई सूचना जिला प्रशासन के पास नहीं है। अगले आदेश तक अब बसों का आवागमन भी रोक दिया गया है। एमडीए सचिव प्रवीणा ने बताया कि हमने सभी मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद ही बस में सवार किया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया है।
विज्ञापन
अभी तक बस का आंकड़ा
7 मई - राजस्थान की पांच बस कुल मजदूर - 116
8 मई - उतर प्रदेश के जिलों सहित अन्य राज्य के लिए 16 बस कुल मजदूर- 581
9 मई - उतर प्रदेश के जिलों सहित अन्य राज्य के लिए 24 बस कुल मजदूर - 681